दुनिया

ब्राजील में लोकतंत्र पर संकट? तख्तापलट की साजिश में पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो घर में नजरबंद

Brazil News: ब्राजील की राजनीति में इन दिनों हलचल थमने का नाम नहीं ले रही. सोमवार को देश की सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसा फैसला सुनाया, जिसने पूरे सियासी माहौल को गर्मा दिया है. 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद सत्ता में बने रहने की कथित साजिश के आरोप में पूर्व राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो को घर में नजरबंद कर दिया गया है.

अब वे राजधानी ब्रासीलिया स्थित अपने घर से बाहर नहीं जा सकेंगे. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि उनके सभी यात्रा अधिकार तत्काल प्रभाव से रद्द हैं और उनपर फेडरल पुलिस की निगरानी 24 घंटे बनी रहेगी.

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रहे इस मामले को अब केवल ब्राजील ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी गंभीरता से देखा जा रहा है.

आखिर क्यों भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज?

इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे सुप्रीम कोर्ट के जज एलेक्जेंडर डी मोरेस ने अपने आदेश में कहा कि 70 वर्षीय बोलसोनारो ने अदालत द्वारा पहले से तय किए गए नियमों का खुला उल्लंघन किया.

दरअसल, उन पर यह आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिबंधित प्रचार सामग्री साझा की. सबसे अहम बात यह रही कि उन्होंने यह सामग्री सीधे अपने तीनों सांसद बेटों के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करवाई. इतना ही नहीं, रविवार को रियो डी जेनेरियो में उन्होंने अपने बेटे और सीनेटर फ्लावियो बोलसोनारो के मोबाइल फोन से एक वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया.

कोर्ट को यह भी आपत्ति रही कि पहले ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर पहनने का आदेश दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने निर्धारित सीमाएं लांघीं. अब फेडरल पुलिस उनकी गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखेगी.

ट्रंप तक पहुंचा मामला

यह ट्रायल अब ब्राजील की सीमा लांघकर अमेरिका तक पहुंच गया है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोलसोनारो की न्यायिक कार्रवाई को लेकर नाराज़गी जताई है. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि ब्राजील से आने वाले उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ इसलिए लगाया गया है क्योंकि वहां के लोकतांत्रिक सिस्टम में ‘विच हंट’ चल रही है.

डोनाल्ड ट्रंप और जैयर बोलसोनारो के रिश्ते जगजाहिर हैं. दोनों दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी धड़े का हिस्सा माने जाते हैं और ट्रंप इस ट्रायल को एक “राजनीतिक साजिश” बता रहे हैं. उनकी इस टिप्पणी से ब्राजील में भी दक्षिणपंथी लामबंदी और तेज़ हो गई है.

ये भी पढ़ें- ‘टैरिफ में करूंगा भारी इजाफा’, ट्रंप की भारत को नई धमकी; इस बार किस बात पर भड़के?

किस साजिश के आरोप में फंसे हैं बोलसोनारो?

बोलसोनारो पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने एक ऐसे आपराधिक संगठन का नेतृत्व किया, जिसने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के बाद लोकतंत्र को चुनौती देने की योजना बनाई. अभियोजन पक्ष का कहना है कि इस साजिश में सिर्फ चुनावी नतीजे पलटने की ही नहीं, बल्कि मौजूदा राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा और जज एलेक्जेंडर डी मोरेस की हत्या की योजना भी शामिल थी.

यह मामला तब और बड़ा बन गया जब ब्राजील की फेडरल पुलिस ने उनके ब्रासीलिया स्थित आवास पर छापेमारी कर मोबाइल डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज़ब्त किए. पुलिस का कहना है कि ये डिवाइस केस की जांच में अहम सबूत बन सकते हैं.

अंतरराष्ट्रीय निगाहों में है ब्राजील की सियासी तपिश

ब्राजील की राजनीति में यह मुकदमा एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है. बोलसोनारो देश के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिन्हें तख्तापलट की कोशिश के आरोप में नजरबंद किया गया है.

दुनिया की तमाम नजरें इस केस पर टिकी हुई हैं. खासकर तब जब अमेरिका और ब्राजील के बीच ट्रेड वॉर की आहट सुनाई दे रही है. ऐसे में यह मामला दोनों देशों के संबंधों पर भी गहरा असर डाल सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अशोक सिंहल की जन्मशताब्दी पर गूंजा राम नाम! अमित शाह ने युवाओं से किया आह्वान

Ashok Singhal Birth Centenary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं…

2 minutes ago

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

10 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे से ग्राइंडर बरामद, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

Premanand Maharaj Disciple Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी ने वृंदावन के गुरु कृपा…

15 minutes ago

ज्वैलरी बेचने वाली लड़की ने जापान में लहराया तिरंगा, 200 मीटर में जीता कांस्य

Asian Games 2026: भारतीय स्टार स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने जापान में 200 मीटर फाइनल में…

42 minutes ago

13 साल बाद IAS की नौकरी छोड़ी, अब नया प्लान क्या है? दिव्या मित्तल ने दिया हिंट, 29 सितंबर को करेंगी बड़ा खुलासा

IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की नौकरी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर…

60 minutes ago