दुनिया

गाजा युद्ध के बीच इजरायल को लग सकता है बड़ा झटका, आज ब्रिटेन दे सकता है फिलिस्तीन को देश का दर्जा

Britain Palestine Recognition: ब्रिटेन की विदेश नीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आज रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर फलस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता देने का ऐलान कर सकते हैं.

बीते जुलाई महीने में स्टार्मर ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इजरायल, गजा में युद्धविराम और दो राष्ट्र समाधान की शर्तों पर सहमत नहीं होता है तो ब्रिटेन अपने रुख में बदलाव करेगा.

इजरायल सरकार ने की कड़ी आलोचना

जिसके बाद इजरायली सरकार, हमास के द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों और इजरायली कंजर्वेटिव नेताओं ने ब्रिटेन की कड़ी आलोचना की.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनका यह कदम आतंकवाद को इनाम देने जैसा होगा.

अमेरिका भी जता चुका है नाराजगी

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के इस बयान पर अमेरिका ने भी नाराजगी जताई थी. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ब्रिटेन संयुक्त राष्ट्र महासभा शिखर सम्मेलन में फिलिस्तीन को मान्यता देता है तो ब्रिटेन जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहे.

पिछले 23 महीने से गाजा में युद्ध जारी

इजरायल ने गाजा में पिछले 23 महीने से युद्ध छेड़ रखा है. गाजा और फिलिस्तीन से आ रहे भयावह वीडियो वैश्विक नेताओं को इस बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. इसकी वजह से इजरायल अंतरराष्ट्रीय पटल पर अलग-थलग पड़ रहा है. पहले फ्रांस और उसके बाद ब्रिटेन फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के तौर पर मान्यता देने की बात कह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, समारा क्षेत्र में 4 लोगों की हुई मौत, धू-धूकर जलती दिखी तेल रिफाइनरी

ब्रिटेन ने लगाए थे इजरायल के दो मंत्रियों पर प्रतिबंध

जून में ब्रिटेन ने इजरायल के दो मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाये थे. इसके अलावा इजरायल के साथ व्यापार वार्ता को स्थगित कर दिया था. यहीं नहीं ब्रिटेन ने पिछले महीने लंदन में आयोजित हथियार मेला से इजरायली कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया.

अब अगर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर आज फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के तौर पर मान्यता देते हैं, तो इसे ब्रिटेन की विदेश नीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

5 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

5 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

5 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

5 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

6 hours ago