Huntingdon Train Stabbing Case
Huntingdon Train Stabbing Case: ब्रिटेन में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है. शनिवार को ब्रिटेन के कैंब्रिजशायर में एक ट्रेन में घुसकर हमलावरों ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने ट्रेन रोककर इस घटना को अंजाम देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस हमले में अभी तक 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है.
पुलिस का कहना है कि उसके अधिकारी हंटिंगडन में ट्रेन को रोककर घायलों को अस्पताल ले गए. वो फिलहाल ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. कैंब्रिजशायर कांस्टेबुलरी ने भी इस मामले की पुष्टि की है. अपने बयान में उसने कहा कि हमें शाम 7 बजकर 39 मिनट पर सूचना मिली की ट्रेन में कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है.
जिसके बाद पुलिस के सशस्त्र अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन को हंटिंगडन में रोक दिया गया. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस हमले में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
ट्रेन में हुए चाकूबाजी की इस भयावह घटना पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने निंदा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से पुलिस की सलाह मानने का आग्रह किया है. स्टर्मर ने कहा कि हंटिंगडन के पास ट्रेन में हुई यह भयावह घटना बेहद ही निंदनीय और चिंताजनक है. सभी प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदना है.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आपातकालीन सेवाओं को उनकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.
ये भी पढ़ें- अब वह दिन दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ और देश का हर कोना माओवादी आतंक से मुक्त हो जाएगा: PM मोदी
बता दें कि ब्रिटेन में इस समय चाकूबाजी की घटनाएं आम हो गई हैं. करीब एक महीने पहले ही ब्रिटेन के मैनचेस्टर में कुछ हमलावरों ने एक भीड़ पर कार चढ़ा दी. इसके बाद आरोपी हमलावरों ने कार से नीचे उतरकर चाकू से हमले शुरू कर दिये. इस भयावह हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे. हालांकि पुलिस ने संदिग्ध की गोली मारकर ढेर कर दिया था.
इससे पहले 2017 में भी ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान आत्मघाती बम विस्फोट में 22 लोग मारे गए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…