चुनाव

दुलारचंद मर्डर मिस्ट्री! मोकामा हत्याकांड में पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

Anant Singh Arrest: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना एसएसपी की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची, जहां से बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार किया. इससे पहले सूचना आई थी कि अनंत सिंह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं. इसी क्रम में पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम एक्टिव हुई और अनंत सिंह को कस्टडी में ले लिया. इस मामले में अनंत सिंह को पुलिस रिमांड पर भी लिया जाएगा.

सीआईडी कर रही जांच

बता दें कि मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में बिहार पुलिस अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने औपचारिक रूप से मामले का प्रभार संभाल लिया है.

जांच की निगरानी सीआईडी ​​के डीआईजी जयंत कांत कर रहे हैं, जिन्होंने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और सभी पहलुओं की जांच की. पुलिस की कई टीमें शनिवार को बसावन चक पहुंची थीं, जहां यह घटना घटी थी.

दो और लोग गिरफ्तार

दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह के साथ दो और लोगों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम की भी गिरफ्तारी हुई है. इस पूरे प्रकरण में 80 से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई तय किये जाने की संभावना है.

मिले कई महत्वपूर्ण सुराग

सीआईडी ​​अधिकारियों ने एफएसएल टीम के साथ मिलकर पूरे इलाके की जांच की. सूत्रों ने बताया कि कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. जांचकर्ताओं ने घटना में शामिल क्षतिग्रस्त वाहनों का भी निरीक्षण किया. इन वाहनों से फोरेंसिक नमूने एकत्र किए गए हैं.

मोकामा ताल में अपराध स्थल के निरीक्षण के दौरान, जांचकर्ताओं ने रेलवे पटरियों पर आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले पत्थर बरामद किए. अधिकारियों ने बताया कि मोकामा ताल में ऐसे पत्थर प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाते हैं, जिससे संभावित साजिश का सवाल उठता है. नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं.

ये भी पढ़ें- अब वह दिन दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ और देश का हर कोना माओवादी आतंक से मुक्त हो जाएगा: PM मोदी

छाती पर वाहन चढ़ने से फट गए थे फेफड़े

शुरुआती दावों के मुताबिक, दुलारचंद यादव की हत्या गोली लगने से होने की बात कही गई थी. उनके पैर में भी गोली लगी है, लेकिन यह उनकी मौत का कारण नहीं था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि घातक चोट उनकी छाती पर किसी वाहन के चढ़ने से लगी थी, जिससे कई फ्रैक्चर हुए और फेफड़े फट गए. बाढ़ में एक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने लगभग दो घंटे तक पोस्टमार्टम किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

संविधान से लेकर संगीत तक… कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF बुक प्राइज़ 2026 के लिए 5 बेहतरीन किताबें शॉर्टलिस्ट

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…

1 minute ago

छोटे शहरों के किशोर बदल सकते हैं भारत की Deep-Tech की तस्वीर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

12 minutes ago

नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक से बन रही ग्रीन ब्रिक्स, Gen-Z के युवा उद्यमियों ने खोजा कचरे से कमाई का नया रास्ता

युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…

20 minutes ago

‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…

21 minutes ago

सियाचिन की बर्फ से थार के रेगिस्तान तक: कैसे बदल रही हैं भारत की सीमावर्ती गांवों की तस्वीर, युवाओं को मिल रही नई पहचान

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…

22 minutes ago

चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने कसा तंज- ‘कहां हई रे गुंजन, ले जो मिठइया’, जानिए अनंत सिंह ने क्या दिया जवाब?

Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…

29 minutes ago