International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की तैयारियां पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रही हैं. हर बार की तरह इस बार भी योग दिवस को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हुए ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं. गोरखपुर के गोरखधाम मंदिर, प्रयागराज के त्रिवेणी संगम, सीतापुर के नैमिषारण्य चक्र तीर्थ और वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा.
यही नहीं,लखनऊ के राजभवन और मथुरा के प्रेम मंदिर में भी योग से जुड़ी गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही, ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जिले के ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित होंगे. 15 जून से योग सप्ताह की शुरुआत के साथ पूरे प्रदेश में जनपद एवं राज्य स्तर पर अनेक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं. इस दौरान प्रतिभागियों को योग प्रतिज्ञा भी दिलाई गई.
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन लॉन, रेजीडेंसी और सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास आयोजित होगा. इसी दिन जनपद और राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा.
राज्य व जनपद स्तर पर निबंध, स्लोगन, चित्रकला और योगासन प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं. 16 जून को शाम 5 बजे तक http://iyd2025.com पोर्टल पर प्रविष्टियां ली जाएंगी. 21 जून को मुख्य आयोजन के बाद इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 2,100 रुपए और पंचम पुरस्कार पुरस्कार 1,100 रुपए का होगा. जनपद स्तर पर पुरस्कार वितरण हेतु सभी 75 जिलों को 2.63 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि आवंटित कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: पंजाब SBS नगर पुलिस पोस्ट ग्रेनेड हमले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़ा मामला
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…