दुनिया

कनाडा ने फिर की कायराना हरकत! विदेश मंत्री एस. जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाने पर न्यूज चैनल के खिलाफ उठाया ये बड़ा कदम

कनाडा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, भारत के खिलाफ लगातार विवादित कदम उठा रहा है, इसी कड़ी में अब कनाडा ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. jaishankar) की प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाने वाले ऑस्ट्रेलिया के न्यूज चैनल ऑस्ट्रेलिया टुडे को बैन कर दिया है. इससे पहले उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक किया था. जिसपर दुनियाभर से तमाम लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.

चैनल ने किया था प्रसारण

ऑस्ट्रेलिया टुडे ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग की हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रसारण किया था, जिसके बाद जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने उसपर अपने देश में बैन लगा दिया है.

ऑस्ट्रेलियाई न्यूज आउटलेट ने एक पोस्ट में कहा, “कनाडाई सरकार के कामों से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद, हम इन बाधाओं से प्रभावित हुए बिना, महत्वपूर्ण स्टोरी और आवाजों को जनता तक पहुंचाने के अपने मिशन में अटल हैं.”

ऑस्ट्रेलिया टुडे ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया टुडे ने बयान में अपनी टीम और समर्थकों पर कनाडाई फैसले के प्रभाव को स्वीकार किया. आउटलेट ने बढ़ती मीडिया सेंसरशिप के युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता की रक्षा के महत्व पर जोर दिया. आउटलेट ने कहा, “कनाडाई सरकार की हालिया कार्रवाई हमारी टीम और उन लोगों के लिए कठिनाई भरी रही जो स्वतंत्र और खुली पत्रकारिता को महत्व देते हैं.” हालांकि, हमें जो जबरदस्त समर्थन मिला है, वह फ्री प्रेस के महत्व का एक शक्तिशाली अनुस्मारक है.”

यह भी पढ़ें- एलन मस्क और ट्रूडो के बीच है तगड़ी दुश्मनी, ट्रंप के जीतते ही कनाडाई पीएम की बढ़ीं धड़कनें, क्योंकि अब…

प्रबंध संपादक जितार्थ जय भारद्वाज ने आउटलेट के वैश्विक दर्शकों द्वारा दिखाई गई एकजुटता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “इन प्रतिबंधों के बावजूद, आपका अटूट समर्थन हमारे लिए ताकत का प्रतीक रहा है. भारद्वाज ने प्रेस की स्वतंत्रता और पारदर्शिता के लिए जारी वकालत की भी गहरी तारीफ की और इस बात पर जोर दिया कि आउटलेट बाहरी दबावों से प्रभावित नहीं होगा. उन्होंने “हम एक खुले और समावेशी मीडिया परिदृश्य की वकालत करना जारी रखेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

7 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

1 hour ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

1 hour ago