Canada News: कनाडा की फौज में जवानों की भारी कमी हो गई है, जिससे बाद कनाडाई सशस्त्र बलों (सीएएफ) ने स्थायी निवासियों को भी आर्मी में भर्ती होने की इजाजत दे दी है। कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। नए आदेश के बाद जो भारतीय वहां के स्थायी निवासी हैं, उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। पहले सीएएफ खुद को नागरिकों की भर्ती तक सीमित रखता था, क्योंकि उसके पास काफी आवेदक थे, जो इसके लिए अप्लाई करते थे। हालांकि कुछ समय से सीएएफ में जवानों की संख्या में काफी कमी आई है, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
इस फैसले से कनाडा में 10 साल से रह रहे दूसरे देश के स्थायी निवासियों को आवेदन करने की इजाजत दी गई है। नोवा स्कोशिया के ‘रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट’ के मुताबिक, इससे पहले स्थायी निवासी केवल ‘स्किलड मिलिट्री फॉरेन एप्लिकेंट’ (एसएमएस) कार्यक्रम के तहत आवेदन दे सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है, नए आदेश के मुताबिक अब कोई भी स्थायी निवासी आवेदन कर सकता है। कनाडाई सशस्त्र बलों (सीएएफ) के इस फैसले बाद कनाडा में रह रहे स्थायी निवासियों में खुशी का माहौल है।
कनाडाई सशस्त्र बलों (सीएएफ) के इस फैसले बाद अब सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को कनाडा का नागरिक होना चाहिए, जिनकी आयु 18 साल से अधिक (या 16, बशर्ते कि उनके पास माता-पिता की सहमति) हो और एक अधिकारी पद पर भर्ती के वास्ते आवेदन देने के लिए उनके पास ग्रेड 10 या ग्रेड 12 की शिक्षा की डिग्री होनी चाहिए।
कनाडाई सशस्त्र बलों ने सितंबर में हजारों पद खाली होने को लेकर चिंता जाहिर की थी। इनमें से आधे पदों पर भी भर्ती करने के लिए उसे इस साल हर महीने 5,900 सदस्यों को नियुक्त करना होगा। सशस्त्र बलों ने अभी तक यह नहीं बताया है कि हाल ही में भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए गए। बता दें कि कनाडा पहला ऐसा देश नहीं है जो गैर-नागरिकों की भर्ती सेना में कर रहा हो। इससे पहले और भी कई देश ऐसा कर चुके हैं।
– भारत एक्सप्रेस
Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…
Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…
बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…
UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…