खेल

T20 WC Final में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद 1992 के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन इमरान खान ने क्या कहा?

टी20 वर्ल्डकप में फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों मिली हार पर  1992 वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन इमरान खान ने पाकिस्तान टीम की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तानी टीम में दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाज हैं.

सेमीफाइल मुकाबले में हार के बाद जहां पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. कप्तान बाबर आजम समेत टीम के कॉम्बीनेशन पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर 1992 में पाकिस्तान टीम को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने हार के बावजूद मौजूदा पाकिस्तानी टीम की जमकर तारीफ की है.

पाकिस्तान टीम में हैं बेस्ट बॉलर-इमरान

हाल ही में एक रैली के दौरान जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टी20 विश्वकप में हार के बाद बचाव किया है. इमरान खान ने कहा कि, लंबे समय के बाद मैने क्रिकेट देखा. खासतौर पर मैं यह कहना चाहूंगा कि पाकिस्तान के पास दुनिया की बेस्ट फास्ट बॉलिंग अटैक है. हमारी टीम इस समय दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक है. फाइनल मुकाबले में शाहीन का चोटिल होना पड़ा इम्पैक्ट डाल गया’.

आज से 30 साल पहले 1992 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हुए विश्वकप के इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में हराकर विश्वकप चैंपियन बनाने वाले इमरान खान ने कहा कि, ‘मैं हमेशा अपनी टीम को कहता हूं कि हमें मैच के अंतिम गेंद तक लड़ना चाहिए और हमारी टीम ने वही किया. मुझे पता है कि मेरी कौम इस समय पाकिस्तान की हार से सदमे से गुजर रही है. हार जीत खेल का हिस्सा है. शाहीन अफरीदी अच्छा खेल रहे थे. जिस तरह से पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची उसके लिए बधाई’.

फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व  खिलाड़ी और लाखों फैंस पाकिस्तान की जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन टीम इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. इस हार के बाद कई पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ियों ने टीम की कड़ी आलोचनी की  है. लेकिन इमरान ने टीम की तारीफ कि और हार जीत को खेल का हिस्सा होने की बात कहकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया.

यह भी पढ़ें:

T20 WC Final में मिली हार तो बाबर आजम पर भड़के मोहम्मद आमिर, बोले- कप्तान ने साहसी फैसले नहीं लिए

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago