दुनिया

चीन के गुआंग्शी में भीषण धमाका, 7 की मौत और 17 घायल; प्रशासन ने शुरू की जांच

China Guangxi Blast: चीन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र गुआंग्शी में हुए एक भीषण विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी है. हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है तथा विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है.

सात लोगों की हुई मौत

गुरुवार (11 जून) को गुआंग्शी क्षेत्र में को एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. राहत एवं बचाव दल मौके पर तैनात हैं और प्रभावित क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं.

फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और लोगों से प्रभावित इलाके से दूर रहने की अपील की है. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है.

लीक गैस पाइपलाइन से हुआ धमाका?

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच लगातार जारी है. शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि हादसे का संबंध गैस पाइपलाइन से नहीं है. इससे उन शुरुआती आशंकाओं पर विराम लग गया है, जिनमें गैस लीकेज या पाइपलाइन में किसी तकनीकी खराबी को धमाके की वजह माना जा रहा था.

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह तय नहीं किया जा सकता कि विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ. घटना के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और विशेषज्ञों की टीमों को मौके पर जांच के लिए तैनात किया गया है. तकनीकी विशेषज्ञ घटनास्थल से सबूत जुटाकर हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, ट्रंप ने दी बधाई; कहा- आने वाले वर्षों में भी करेंगे कमाल


प्रशासन के अनुसार, जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

11 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

20 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

26 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

29 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago