चीन ने चेतावनी दी है कि नेपाल में फिर एक बड़ा सैलाब आ सकता है (फोटो-google map)
Nepal Flood Disaster Warning: नेपाल के रसुवा जिले के भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में अबतक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सैकड़ों लोग अभी भी गायब हैं. अधिकतर शव नेपाल के निचले इलाकों से बरामद हो रहे हैं. बाढ़ का पानी उतरते ही वहां का भयानक मंजर लोगों की आंखों के सामने आया. कहीं पेड़ से लाशें लटकते दिखाई दी, तो कहीं चट्टानों के नीचे. लेकिन यह तो सिर्फ ट्रेलर था. नेपाल में आने वाले दिनों में इससे भी भयंकर बाढ़ आने वाली है. यह चेतावनी चीनी अधिकारियों ने दी है.
यह चेतावनी नेपाल-चीन सीमा के पास मौजूद क्षेत्रों में आए अचानक भीषण बाढ़ आने के एक दिन बाद आई है. इस बाढ़ में अबतक 537 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं.
चीनी अधिकारियों ने चेताया है कि नेपाल के ऊपरी इलाकों में एक विशाल अवरोधक झील बन गई है. जो पहले से ही ओवरफ्लो हो रही है. बरसात का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए अनुमान है कि आने वाले समय में इसमें और अधिक पानी जमा होगा, जिसकी वजह से ये टूट सकती है.
ये चेतावनी चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने जारी की है. जिसके मुताबिक गुरुवार सुबह तक इस झील में लगभग 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका है. अगले तीन दिनों के भीतर इसमें 30 लाख घन मीटर और पानी आएगा. जिसकी वजह से ये झील टूट सकती है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि ये झील नेपाल के छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है. चीन इस झील पर कड़ी नजर रखे हुए है और बांध टूटने की स्थिति में इसका परिणाम क्या होगा, लोगों को कैसे बचाया जाएगा, इन सभी संभावनाओं को तलाशा जा रहा है.
बता दें कि, चोत्वेन और पुरुपे नदी तिब्बत से निकलती है और नेपाल में घुसने से पहले ही आपस में मिल जाती हैं. नेपाल में इस नदी को भोटेकोशी के नाम से जाना जाता है. भोटेकोशी, त्रिशुली नदी की मुख्य सहायक नदी है.
बुधवार की सुबह नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई. बाढ़ के विकराल रूप ने भोटेकोशी नदी के किनारों पर बसे इलाके जिसमें तिमुरे और स्याफ्रुबेसी क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचाया है. बाढ़ के पानी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि इसके सामने जो भी आया, चाहे वो सड़क हो, इंफ्रास्ट्रक्चर हो या शहर, सभी बह गए.
ये भी पढ़ें- नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट, धादिंग-नुवाकोट में रोका गया सर्च ऑपरेशन
इस तबाही के बाद से नेपाल सरकार ने प्रमुख राजमार्गों को बंद कर दिया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…