चीन मे बाढ़ का अलर्ट
Nepal Flash Flood: नेपाल लगातार प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है. चीन में आए भूकंप के बाद अब एक और भीषण बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. इस चेतावनी के बाद नेपाल के धादिंग और नुवाकोट जिलों में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिए गए हैं. तिब्बत में भी बचाव कार्य फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं. प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पूरे देश को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है.
चीन में भूकंप और झील टूटने का खतरा
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे चीन के सिचुआन प्रांत में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसके बाद चीन ने नेपाल को अलर्ट किया. इस भूकंप की वजह से शुओकेन और पोइक त्सांगपो नदियों के संगम पर बनी एक बड़ी झील टूट गई, जिससे नेपाल में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.
पीएम शाह का निर्देश
नेपाल के प्रवक्ता ने बताया कि पीएम शाह ने तुरंत पूरे देश को सतर्क रहने का आदेश दिया है. सुरक्षा एजेंसियों को सर्च ऑपरेशन रोकने के निर्देश दिए गए हैं. रसुवा जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है.
चीन में लापता लोग
चीन में भी हालात गंभीर हैं. वहां करीब 600 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 100 से ज्यादा चीनी नागरिक और बाकी विदेशी पर्यटक हैं. तिब्बत के ग्यिरोंग काउंटी में तीन लोगों की मौत और 558 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है. इनमें 260 विदेशी नागरिक शामिल हैं. चीन ने बताया कि नेपाल की तरफ भी लगभग 100 चीनी नागरिक लापता हैं.
ये भी पढ़ें-नेपाल के बाद अब चीन में कांपी धरती, सिचुआन में 5.1 तीव्रता का भूकंप
झील में बढ़ता पानी
चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने कहा कि छोछेन खोला और पुरेपू त्सांगपो नदियों के पास बनी बैरियर लेक में गुरुवार सुबह तक करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका था. झील पहले से ही ओवरफ्लो हो रही है और अगले तीन दिनों में इसमें 30 लाख घन मीटर और पानी आने की संभावना है. इससे झील टूटने का खतरा और बढ़ गया है. मंत्रालय ने बताया कि झील पर लगातार नजर रखी जा रही है और संभावित आपदा से निपटने के लिए बाढ़ सिमुलेशन और जोखिम आकलन किया जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


