Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

टाइम बम पर बैठा है नेपाल, ऐसा सैलाब आएगा कि बचना मुश्किल हो जाएगा, चीन ने जारी की चेतावनी

Nepal Flood Disaster Warning: नेपाल में आने वाले दिनों में इससे भी भयंकर बाढ़ आने वाली है. यह चेतावनी चीनी अधिकारियों ने दी है. चीनी अधिकारियों ने चेताया है कि नेपाल के ऊपरी इलाकों में एक विशाल अवरोधक झील बन गई है. जो पहले से ही ओवरफ्लो हो रही है.

china-warning-nepal-floods-barrier-lake-breach-threat

चीन ने चेतावनी दी है कि नेपाल में फिर एक बड़ा सैलाब आ सकता है (फोटो-google map)

Nepal Flood Disaster Warning: नेपाल के रसुवा जिले के भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में अबतक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सैकड़ों लोग अभी भी गायब हैं. अधिकतर शव नेपाल के निचले इलाकों से बरामद हो रहे हैं. बाढ़ का पानी उतरते ही वहां का भयानक मंजर लोगों की आंखों के सामने आया. कहीं पेड़ से लाशें लटकते दिखाई दी, तो कहीं चट्टानों के नीचे. लेकिन यह तो सिर्फ ट्रेलर था. नेपाल में आने वाले दिनों में इससे भी भयंकर बाढ़ आने वाली है. यह चेतावनी चीनी अधिकारियों ने दी है.

यह चेतावनी नेपाल-चीन सीमा के पास मौजूद क्षेत्रों में आए अचानक भीषण बाढ़ आने के एक दिन बाद आई है. इस बाढ़ में अबतक 537 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं.

झील टूटी तो बड़ा इलाका होगा तबाह

चीनी अधिकारियों ने चेताया है कि नेपाल के ऊपरी इलाकों में एक विशाल अवरोधक झील बन गई है. जो पहले से ही ओवरफ्लो हो रही है. बरसात का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए अनुमान है कि आने वाले समय में इसमें और अधिक पानी जमा होगा, जिसकी वजह से ये टूट सकती है.

china-warning-nepal-floods-barrier-lake-breach-threat
नेपाल की वो जगह जहां पर झील बन गई है. (फोटो-गूगल अर्थ)

ये चेतावनी चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने जारी की है. जिसके मुताबिक गुरुवार सुबह तक इस झील में लगभग 20 लाख घन मीटर पानी जमा हो चुका है. अगले तीन दिनों के भीतर इसमें 30 लाख घन मीटर और पानी आएगा. जिसकी वजह से ये झील टूट सकती है.

कभी भी टूट सकता है बांध

रिपोर्ट में बताया गया है कि ये झील नेपाल के छोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी है. चीन इस झील पर कड़ी नजर रखे हुए है और बांध टूटने की स्थिति में इसका परिणाम क्या होगा, लोगों को कैसे बचाया जाएगा, इन सभी संभावनाओं को तलाशा जा रहा है.

बता दें कि, चोत्वेन और पुरुपे नदी तिब्बत से निकलती है और नेपाल में घुसने से पहले ही आपस में मिल जाती हैं. नेपाल में इस नदी को भोटेकोशी के नाम से जाना जाता है. भोटेकोशी, त्रिशुली नदी की मुख्य सहायक नदी है.

रसुवा जिले के कई इलाके हुए तबाह

बुधवार की सुबह नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई. बाढ़ के विकराल रूप ने भोटेकोशी नदी के किनारों पर बसे इलाके जिसमें तिमुरे और स्याफ्रुबेसी क्षेत्रों को भारी नुकसान पहुंचाया है. बाढ़ के पानी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि इसके सामने जो भी आया, चाहे वो सड़क हो, इंफ्रास्ट्रक्चर हो या शहर, सभी बह गए.

ये भी पढ़ें- नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट, धादिंग-नुवाकोट में रोका गया सर्च ऑपरेशन

इस तबाही के बाद से नेपाल सरकार ने प्रमुख राजमार्गों को बंद कर दिया है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism