दुनिया

Coca-Cola यूरोप के बाजारों से वापस मंगवा रहा Sprite, Fanta, Minute Made जैसे उत्पाद, जानिए क्या है वजह

Coca-Cola Order Recall: कोका कोला कंपनी ने अपने पेय पदार्थों को मार्केट से वापस मंगाने का आदेश दिया है. कंपनी के प्नोडक्ट में हाइल लेवल क्लोरेट की मात्रा पाई गई है, जो शरीर में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा करता है. कोका-कोला की यूरोपीय बॉटलिंग युनिट ने सोमवार (27 जनवरी) को कहा कि उसने कोक, स्प्राइट और अन्य पेय पदार्थों को वापस मंगाने का आदेश दिया है, क्योंकि उनमें क्लोरेट का उच्च स्तर पाया गया है, जो संभावित स्वास्थ्य जोखिम पैदा करता है.

कोका-कोला ने कहा कि नवंबर से बेल्जियम, नीदरलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और लक्जमबर्ग में इस पदार्थ के उच्च स्तर वाले डिब्बे (Cans) और कांच की बोतलें वितरित की गई हैं. कंपनी ने आगे कहा कि दिसंबर 2024 के अंत तक पांच प्नोडक्ट लाइनें पहले ही ब्रिटेन भेज दी गई थीं और वे पहले ही बिक चुकी हैं.

फर्म ने शामिल पेय पदार्थों की मात्रा के बारे में कहा कि “हमारे पास सटीक आंकड़ा नहीं है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह काफी मात्रा में है.”

इन प्रोडक्ट में है हाइ क्लोरेट

क्लोरेट खाने वाले चीजों में पाया जा सकता है क्योंकि यह वॉटर ट्रीटमेंट और फूड प्रोसेसिंग में व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले क्लोरीन कीटाणुनाशक से मिलता होता है. कोका-कोला के अंतर्राष्ट्रीय बॉटलिंग और डिस्ट्रिब्युशन ऑपरेशन की बेल्जियम ब्रांच के अनुसार, क्लोरेट से प्रभावित उत्पादों में कोक, फैंटा, स्प्राइट, ट्रोपिको और मिनट मेड ब्रांड शामिल हैं.

यूरोपीय फूड सेफ्टी ऑथोरिटी ने कहा कि क्लोरेट के लंबे समय तक संपर्क में रहने से बच्चों के लिए संभावित स्वास्थ्य चिंता पैदा होती है, खासकर उन बच्चों के लिए जिनमें आयोडीन की हल्की या मध्यम कमी होती है.

कंपनी ने क्या कहा

वहीं मामले में कंपनी का कहना है कि प्रभावित उत्पाद को पहले ही स्टोर से हटा दिया गया है और बचे हुए सभी उत्पादों को बाजार से वापस लेने की कोशीश जारी है.

कोका-कोला ने  कहा,


कोका-कोला यूरोपैसिफिक पार्टनर्स बेल्जियम ने कहा, “प्रभावित और बिना बिके उत्पादों में से अधिकांश को स्टोर से पहले ही हटा दिया गया है और हम बाजार से बचे सभी उत्पादों को हटाने के लिए उपाय करना जारी रखेंगे.”

वहीं कंपनी (Coca-Cola) की फ्रेंच ब्रांच ने कहा कि स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा किए गए विश्लेषण ने निष्कर्ष निकाला है कि संबंधित जोखिम की संभावना बहुत कम थी. फर्म ने कहा कि हमें इस विषय पर उपभोक्ताओं से कोई शिकायत नहीं मिली है. कोक और फ्यूज़ चाय के प्रभावित बैचों को फ्रांस में वितरित किया गया था, लेकिन फिलहाल रिकॉल आदेश फ्रांसीसी बाजार पर लागू नहीं होता है.

कोका-कोला यूरोपैसिफिक पार्टनर्स ने रिकॉल के लिए माफ़ी मांगी. फर्म ने कहा कि प्रभावित उत्पादों का उत्पादन कोड 328 GE से 338 GE तक था, और इसमें मिनट मेड, नालू, रॉयल ब्लिस और ट्रोपिको ब्रांड शामिल थे. कंपनी ने कहा, “हम प्रत्येक प्रभावित बाजार के सक्षम प्राधिकारियों के संपर्क में हैं.”


ये भी पढें: सोमवार को 9 लाख करोड़ डूबाने के बाद आज हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, SENSEX 323.76 अंक चढ़कर 75,689.93 पर पहुंचा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

3 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

10 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago