चुनाव

दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरे राहुल गांधी, आज दो रैलियों को करेंगे संबोधित, जनसभा से पहले पहुंचे बाल्मीकि मंदिर

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है, इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली के चुनाव में प्रचार के लिए उतर चुके हैं. आज (28 जनवरी) राहुल गांधी पटपड़गंज और ओखला में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. रैली से पहले राहुल गांधी दिल्ली स्थित बाल्मीकि मंदिर पहुंचे.

राहुल गांधी बाल्मीकि मंदिर से निकलने के बाद नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से बात की.

पटपड़गंज सीट पर कड़ा मुकाबला

बता दे कि पटपड़गंज सीट से कांग्रेस ने अनिल चौधरी को टिकट दिया है, वहीं आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने रविंदर सिंह नेगी पर एक बार फिर से भरोसा जताया है. इस सीट पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं. इस बार आप ने उन्हें जंगीपुरा सीट से टिकट दिया है. पटपड़गंज सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

आम आदमी पार्टी ने जीती थीं 62 सीटें

गौरतलब है कि दिल्ला में 70 विधानसभा सीटें हैं. इन सभी सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी. मतों की गणना 8 फरवरी को की जाएगी. 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी. बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली थी, वहीं कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago