दुनिया

गिनी की राजधानी में दर्दनाक हादसा; कचरे का पहाड़ खिसकने से 30 लोगों की मौत, कई झोपड़ियां मलबे में दबीं

गिनी की राजधानी कोनाक्री में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. रविवार तड़के शहर के सबसे बड़े कचरा डंपिंग स्थल पर जमा कचरे का विशाल ढेर अचानक खिसक गया. देखते ही देखते वहां भूस्खलन जैसी स्थिति बन गई और आसपास बनी कई झोपड़ियां मलबे और कचरे के नीचे दब गईं. इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

बांग्लादेश की समाचार एजेंसी ‘यूएनबी’ के मुताबिक, हादसा रात करीब दो बजे हुआ. उस वक्त इलाके में तेज बारिश हो रही थी. बारिश के कारण कचरे का भारी ढेर अस्थिर हुआ और उसका एक बड़ा हिस्सा नीचे की ओर खिसक गया. इसके रास्ते में जो भी आया, वह उसकी चपेट में आ गया.

मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. मलबे में फंसे लोगों को खोजने और उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं. बचाव अभियान के दौरान मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है.

यह हादसा दार एस सलाम इलाके में बने लैंडफिल में हुआ, जिसे कोनाक्री का सबसे बड़ा कचरा निपटान केंद्र बताया जाता है. सैन्य इंजीनियरिंग बटालियन के स्वच्छता अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे मामादौ बाइलो ने बताया कि इस डंपिंग साइट को रविवार से बंद करने की योजना पहले ही बनाई गई थी.

लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी गई थी

अधिकारियों के अनुसार, लैंडफिल के आसपास रहने वाले लोगों को पहले ही वहां से हटने का नोटिस दिया जा चुका था. इसके बाद कई परिवार सुरक्षित जगहों पर चले भी गए थे. हालांकि, हादसे के वक्त भी काफी संख्या में लोग इलाके में मौजूद थे. यही वजह है कि कचरे का ढेर गिरने के बाद कई झोपड़ियां उसकी चपेट में आ गईं.

मौके पर पहुंचीं क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री डिएनाबू टुरे ने कहा कि सरकार हादसे में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की कोशिश करेगी. प्रशासन के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द तलाशना और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना है.

गिनी प्राकृतिक संसाधनों के मामले में बेहद समृद्ध देश है. यहां दुनिया के बड़े बॉक्साइट भंडार मौजूद हैं. इसके अलावा लौह अयस्क, सोना और हीरे जैसे खनिज भी बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं. इसके बावजूद देश की बड़ी आबादी गरीबी में जीवन गुजार रही है.

यह भी पढ़ें-प्रयागराज के प्ले स्कूल में 3 साल की मासूम से दरिंदगी, हिरासत में डांस टीचर

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 minute ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

7 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

44 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago