Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रयागराज के प्ले स्कूल में 3 साल की मासूम से दरिंदगी, हिरासत में डांस टीचर

UP News: प्रयागराज के कैंट इलाके के एक प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया.

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कैंट इलाके में स्थित एक प्ले स्कूल (Play School) में तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. बच्ची के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने डांस सिखाने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है.

कैसे सामने आया मामला?

शनिवार दोपहर बच्ची ने अपनी मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की. मां ने देखा तो वहां चोट के निशान मिले. इसके बाद माता-पिता ने बच्ची से सहज तरीके से बात की जिसमें उसने डांस सिखाने वाले शिक्षक का नाम बताया.

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

माता-पिता तुरंत बच्ची को लेकर कैंट थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी. देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है.

एक सप्ताह पहले हुआ था नामांकन

जानकारी के मुताबिक, बच्ची का दाखिला करीब एक सप्ताह पहले ही इस प्ले स्कूल में कराया गया था. स्कूल में बाकी पूरा स्टाफ महिला है लेकिन बच्चों को डांस सिखाने के लिए एक किशोर को बुलाया जाता था.

थाना प्रभारी का क्या कहना है?

कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि फुटेज से घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जाएगी.

ये भी पढ़ें-‘मेरे कपड़ों से दूसरों को क्या दिक्कत?’ सस्पेंड होने के बाद YT पर लाइव आईं मेरठ महिला दरोगा, ट्रोलर्स पर भड़कीं

कैसी है परिवार की स्थिति?

बच्ची के माता-पिता सिविल लाइंस क्षेत्र में रहते हैं. उन्होंने कहा कि बच्ची को स्कूल में सुरक्षित माहौल देने की उम्मीद थी लेकिन इस घटना ने उन्हें हिला दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital