दुनिया

मर्डर करने के बाद प्राइवेट पार्ट पकाकर खाता था दुनिया का सबसे खतरनाक साइको किलर, बचपन से ही इंसान को खाने के देखता था सपने

देश और दुनिया में हमने कई साइको किलर की कहानियां सुनी है, जिसमें हत्यारा शव को कई टुकड़ों में काटकर इधर उधर फेंक देता है या कहीं ना कहीं ठिकाने लगा देता है. लेकिन बाद में जब उस साइको किलर का जुर्म सामने आता है. उसके बाद हम सबकी रूह कांप जाती है. हाल ही में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड में हमने ऐसा ही कुछ देखा था. आज हम जर्मनी का एक ऐसी ही साइको किलर के बारे में बताएगें जिससे आप सब भी सकते में आ सकते हैं. कहानी है जर्मनी के रॉटेनबर्ग में रहने वाला कम्यूटर टेक्नीशियन आर्मिन मेवाइज (ARMIN Meiwes) की. जिसने एक शख्स को अपने घर बुलाया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और उसके प्राइवेट पार्ट को पकाकर खा गया. बाकायदा उस हत्यारे ने इसका वीडियो भी बनाया.

खतरनाक साइको किलर की कहानी

कम्यूटर टेक्नीशियन आर्मिन मेवाइज का जर्मनी का बेहद ही खतरनाक साइको किलर माना जाता है. मामला 2001 का है जब आर्मिन एक शख्स को अपने घर बुलाता है, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर देता है. जिसके बाद प्राइवेट पार्ट को पकाकर खा जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं उसने इसका पूरा वीडियो भी बनाया. जिसके बाद उसने वो वीडियो वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया. मरने वाले शख्स का नाम बर्नाड ब्रांडेस था.

कैनिबलिज्म से काली शक्तियों से संबंध बनाने की कोशिश

आर्मिन पहले ही दिमाग से साइको था. उसने गिरफ्तारी के बाद कई बातों का खुलासा किया. बता दें कि आर्मिन को साल 2002 में गिरफ्तार कर लिया गया और उसे 2004 में उम्रकैद की सजा भी हुई. अब आर्मिन की सजा पूरी हो चुकी है. उसने बताया जर्मनी में लगभग 800 लोग ऐसे हैं जो इंसान का मांस खाने जैसी वहशी प्रैक्टिस फॉलो करते हैं. आर्मिन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो लोग कैनिबलिज्म के जरिए दुनिया की काली शक्तियों से संबंध स्थापित करना चाहते हैं. इसके अलावा उसने उस शख्स के बारे में भी बताया. जिसके उसने हत्या की थी. उसने कहा कि वो शख्स मुझसे वॉलंटियर के तौर पर मुझसे मिला था. उसने अपनी वेबसाइट पर एड डाला था जिसके बाद बर्नाड ब्रांडेस ने उनसे संपर्क किया था.

बचपन का था सपना

आर्मिन ने कोर्ट में यह बात कबूल की वो बहुत ही कम उम्र में इंसान को खाने के सपने देखता था. उसने अपनी मां की मौत के बाद अपने बाथरूम को स्लॉटर हाउस में बदल दिया, जिसकी उसने हत्या की थी. उसने उसके मांस को 10 महीनों तक फ्रीज में रखकर खाया था.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

12 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

31 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

56 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

57 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago