देश

Savarkar Row: राहुल गांधी ने सावरकर को फिर बताया अंग्रेजों का एजेंट, महाराष्ट्र सरकार बोली- अपमान बर्दाश्त नहीं…

Savarkar Row: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने काफिले के साथ महाराष्ट्र में हैं. इस बीच उन्होंने फिर से विनायक दामोदर सावरकर को अंग्रेजों की मदद करने वाला बताया. उन्होंने इस दौरान महाराष्ट्र सरकार को उनकी यात्रा रोकने की भी चुनौती दी. इससे पहले भी वाशिम जिले में मंगलवार को राहुल गांधी ने सावरकर पर टिप्पणी की थी और कहा था कि वो आरएसएस और बीजेपी के प्रतीक हैं. राहुल गांधी पहले भी सावरकर के बहाने बीजेपी और संघ पर हमले करते रहे हैं.

इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल के बयान की कड़ी निंदा की. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी बेशर्मी के साथ झूठ बोल रहे हैं. उन्हें वीर सावरकर के बारे में कुछ भी नहीं मालूम. महाराष्ट्र के लोग हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर का अपमान करने वाले लोगों को उचित जबाव देंगे. फडणवीस ने यह भी कहा कि 11 साल तक कितने कांग्रेसी नेता सावरकर की तरह प्रताड़ित हुए. इस दौरान उन्होंने शिवसेना को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि हम देख रहे हैं कि सावरकर को अपमानित करने वालों के प्रति नरम रुख अपनाया जा रहा है.

हालांकि, राहुल गांधी के इस बयान से शिवसेना के उद्धव गुट ने किनारा कर लिया. उद्धाव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी वीर दमाोदर सावरकर का सम्मान करती है और राहुल गाधी की टिप्पणी को स्वीकार नहीं करती.

राहुल गांधी ने पढ़ा पत्र

महाराष्ट्र में विरोधी और अपने सहयोगियों की आलोचना के बावजूद राहुल गांधी ने फिर से अपना विवादित बयान दोहराया. इस बार उन्होंने एक चिट्ठी को हवा में लहराते हुए अपनी बात रखी. राहुल ने दावा किया कि सावरकर ने अंग्रेजो को चिट्ठी लिखी और माफी मांगी थी. कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाए कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगकर महात्मा गांधी, नेहरू और सरदार पटेल को धोखा दिया. इसके बाद राहुल ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी भी दी कि वो उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोककर दिखाए. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वीडी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर रोक लगाने की बात कही थी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

5 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

14 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

26 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

34 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

52 minutes ago