दुनिया

बांग्लादेश में हिंदू संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास के वकील पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता और सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास (Chinmoy Krishna Das) के वकील रामेन रॉय (Ramen Roy) पर जानलेवा हमला हुआ है. कट्टरपंथियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. वकील रामेन रॉय इस समय आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. इस घटना की जानकारी ISKCON कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने दी है.

राधारमण दास ने 3 दिसंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की जानकारी दी. पोस्ट में रामेन रॉय अस्पताल के बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं. उनके सिर और चेहरे पर पट्टियां बंधी हुई हैं. दास ने पोस्ट में लिखा, “रामेन रॉय के लिए प्रार्थना करें. उनकी केवल इतनी गलती थी कि वे प्रभु चिन्मय कृष्ण दास का बचाव कर रहे थे. इस्लामवादी चरमपंथियों ने उनके घर में हमला किया. अब वे अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं.”

कौन हैं चिन्मय कृष्ण दास

चिन्मय कृष्ण दास, जिन्हें चिन्मय प्रभु भी कहा जाता है, बांग्लादेश सनातन जागरण मंच के प्रमुख नेता और ISKCON चटगांव के पुंडरीक धाम के अध्यक्ष हैं. वे हिंदू समुदाय के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले प्रमुख व्यक्ति हैं.

हाल ही में उन पर बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप लगाया गया था. इस मामले में उन्हें 25 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया. अगले दिन अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया. उनकी गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई. BNP और जमात के कार्यकर्ताओं ने चिन्मय दास के समर्थकों पर हमला किया. इस हिंसा में एक वकील की मौत हो गई और करीब 50 प्रदर्शनकारी घायल हो गए. इसके बाद बांग्लादेश में ISKCON को बैन करने की मांग उठी. हालांकि, हाई कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया.

ISKCON का समर्थन

बांग्लादेश की मीडिया में खबरें आई थीं कि ISKCON ने चिन्मय कृष्ण दास से दूरी बना ली है. लेकिन ISKCON ने इन दावों को नकारते हुए दास के प्रति अपना समर्थन जारी रखा. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए.

फिलहाल, रामेन रॉय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. हिंदू संगठनों और उनके समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. इस घटना ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

17 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago