दुनिया

अमेरिका ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति Nicolas Maduro का विमान किया ज़ब्त, ये बड़ी वजह आई सामने

वेनेजुएला के विवादित राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का विमान अमेरिका द्वारा जब्त कर लिया गया है. इसको लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि इस लग्जरी विमान को अमेरिका से फर्जी तरीके से खरीदा गया था और तस्करी कर इसे यूएस से बाहर ले जाया गया. अमेरिकी अधिकारियों ने इसे लैटिन अमेरिकी देश डोमिनिकन रिपब्लिक से जब्त किया और फ्लोरिडा लेकर रवाना हो गए हैं.

इस पूरे मामले को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि इस कार्रवाई से दुनियाभर को यह संदेश जाएगा कि कोई भी व्यक्ति या देश अमेरिका के नियमों और प्रतिबंधों से बच नहीं सकता. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने वेनेजुएला पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, इन प्रतिबंधों के तहत दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के लेन-देन को प्रतिबंधित कर दिया गया है.

इसको लेकर अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया है कि दसॉल्ट फाल्कन 900EX फ्लोरिडा की एक कंपनी से 2022 के अंत में खरीदा गया था और अप्रैल 2023 में इसे अमेरिका से कैरिबियाई देश के जरिए वेनेजुएला ले जाया गया. यह प्लेन मादुरो की विदेश यात्राओं के दौरान इस्तेमाल होता था, जो सिर्फ वेनेजुएला की मिलिट्री बेस से ही उड़ान भरता था. विभाग द्वारा ये भी बताया गया है कि रिकॉर्ड्स से मालूम चलता है कि आखिरी बार इस प्लेन ने मार्च में वेनेजुएला की राजधानी काराकस से डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो के लिए उड़ान भरी थी.

ये भी पढ़ें-Slapped Cheek Virus: जानें क्या है स्लैप्ड चीक्स वायरस? पढ़ें इसके लक्षण

US के अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने इस सम्बंध में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका के न्याय विभाग ने एयरक्राफ्ट को जब्त किया है. 13 मिलियन डॉलर (करीब 110 करोड़ रुपये) की कीमत के इस प्लेन को मादुरो और उनके करीबियों ने पहचान छिपाकर अवैध तरीके से खरीदा, इसके लिए उन्होंने शेल कंपनी का इस्तेमाल किया और बाद में तस्करी कर अमेरिका से जाया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने धांधली का पता लगते ही जनवरी 2023 में इस विमान का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था.

फिलहाल इस पूरे मामले में वेनेजुएला ने अमेरिका पर गम्भीर आरोप लगाए हैं.  CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका की कार्रवाई को ‘डकैती’ बताया है और आरोप लगाया है कि जुलाई में हुए चुनाव के बाद अमेरिका उनके खिलाफ आक्रामकता को बढ़ा रहा है. वेनेजुएला की सरकार ने कहा है कि, ‘अमेरिकी अधिकारियों की कार्रवाई को डकैती के अलावा कोई दूसरा नाम नहीं दिया जा सकता, अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विमान को अवैध तरीके से जब्त कर लिया है. यह बलपूर्वक अपनी अवैध कार्रवाई को उचित ठहराने की कोशिश करता है और इसे दुनियाभर में एकतरफा लागू करता है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

6 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

22 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

24 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

25 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

28 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

40 minutes ago