देश

Sonia और Rahul Gandhi के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप में बांग्लादेशी पत्रकार और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बारे में कथित रूप से फर्जी खबर शेयर करने के आरोप में एक बांग्लादेशी पत्रकार और जयपुर स्थित संगठन The Jaipur Dialogues की एक महिला कर्मचारी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया है.

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के कानूनी इकाई के समन्वयक जी. श्रीनिवास (G. Srinivas ) की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में बांग्लादेशी पत्रकार सलाहउद्दीन शोएब चौधरी (Salah Uddin Shoaib Chaudhary) और अदिति घोष (Aditi Ghose) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. चौधरी BLiTZ के संपादक हैं और अदिति ‘द जयपुर डायलॉग्स’ से जुड़ी हैं.

X पर लगाया था आरोप

चौधरी ने अपनी पोस्ट में सोनिया गांधी को उनके पहले नाम और उनके बेटे के नाम से संबोधित किया था. शिकायत में कहा गया है कि चौधरी ने 23 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करके दावा किया था कि सोनिया गांधी भारत में शादी करने के बावजूद ईसाई हैं और उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट बताया. उन्होंने राहुल गांधी पर लंदन में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक नेता से मिलने और एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया.

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

श्रीनिवास ने अपनी शिकायत में कहा कि विशेष रूप से हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों से पहले यह फर्जी खबर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से फैलाई गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने चौधरी और अदिति घोष के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 353 (2) (घृणा पैदा करने के लिए गलत सूचना प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत शनिवार (31 अगस्त) को मामला दर्ज किया है.’ उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

1 hour ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago