दुनिया

‘अश्लील चित्र और हस्ताक्षर वाला नोट’, राष्ट्रपति ट्रंप की इज्जत की उड़ीं धज्जियां, डेमोक्रेट्स ने कर दिया बहुत बड़ा खेल

जेफरी एपस्टीन एस्टेट ने कांग्रेस को 2003 की एक बर्थडे बुक दी थी, जिसमें एक महिला का ‘अश्लील चित्र’ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump) के हस्ताक्षर वाला एक कथित नोट था. वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) के मुताबिक, इसमें एपस्टीन को एक अश्लील मजाक के साथ बधाई दी गई थी.

ओवरसाइट कमेटी के हाउस डेमोक्रेट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर जारी करके जवाब दिया, जिसमें ट्रंप के एपस्टीन के साथ पिछले संबंधों को उजागर किया गया. एपस्टीन को यौन अपराधों का दोषी ठहराया गया था और 2019 में हिरासत में उसकी मृत्यु हो गई थी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कमेटी के डेमोक्रेट्स ने लिखा, “ट्रंप एक ‘अद्भुत रहस्य’ के बारे में बात करते हैं, जो दोनों ने साझा किया था. वह क्या छिपा रहे हैं? फाइलें जारी करें.” यह बर्थडे बुक 2003 में एपस्टीन के 50वें जन्मदिन पर गिफ्ट के रूप में दी गई थी. इसमें प्रमुख हस्तियों के योगदान शामिल थे. उनके संबंधों को लेकर चल रहे सवालों के बीच ट्रंप (Trump) को भी ‘कटघरे’ में खड़ा किया गया है.

व्हाइट हाउस ने किया इनकार

दूसरी तरफ, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि पूरी कहानी ‘झूठी’ और ‘धोखाधड़ी’ है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “यह बिल्कुल स्पष्ट है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यह तस्वीर नहीं बनाई और न ही उन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए.”

“Trump को बदनाम करने की साजिश”

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “डेमोक्रेट्स को एपस्टीन की कोई परवाह नहीं है. उन्हें उसके पीड़ितों की भी परवाह नहीं है. वे इस बारे में सालों तक चुप रहे. उन्हें बस ‘रूसगेट’ जैसा एक और झूठा कांड गढ़कर राष्ट्रपति ट्रंप को बदनाम करने की चिंता है. कोई भी इस बकवास में नहीं फंसने वाला है.”

Trump ने किया इनकार

ट्रंप ने पहले 2003 के पत्र को लिखने से इनकार किया था और डब्ल्यूएसजे की जून 2025 की रिपोर्ट में बर्थडे बुक के सामने आने के बाद इसे ‘फर्जी’ करार दिया था. उन्होंने जुलाई 2025 में डब्ल्यूएसजे के खिलाफ 10 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया था. सितंबर की शुरुआत में डेमोक्रेट्स ने जेफरी एपस्टीन के कई पीड़ितों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उनके दुर्व्यवहार नेटवर्क से जुड़ी सरकारी फाइलों को पूरी तरह से सार्वजनिक करने की मांग की.

यह भी पढ़ें- क्या करके मानेंगे ट्रंप? टैरिफ के बाद अब भारत के खिलाफ लिया एक और बड़ा फैसला, भारतीयों पर होगा इसका सीधा असर, आप भी जान लीजिए

एपस्टीन की दोषी साथी (गिस्लेन मैक्सवेल, जो यौन तस्करी के लिए 20 साल की सजा काट रही है) ने जुलाई में डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच को दो दिन का इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू के ट्रांसक्रिप्ट में मैक्सवेल ने ट्रंप के किसी भी गलत आचरण की जानकारी से इनकार किया है. अगस्त में मैक्सवेल को टेक्सास की न्यूनतम सुरक्षा वाली संघीय जेल में ट्रांसफर कर दिया गया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

53 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

8 hours ago