Rajasthan Police Constable Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 11 सिंतबर 2025 गुरुवार को जारी किया जाएगा. जैसे ही हॉल टिकट जारी होगा, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड का सीधा लिंक recruitment2.rajasthan.gov.in पर भी एक्टिव किया जाएगा.
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 13 सितंबर और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. 13 सितंबर को परीक्षा दूसरी पारी में होगी. जबकि 14 सितंबर को परीक्षा दोनों पारियों में कराई जाएगी. कांस्टेबल बैंड पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, इसलिए उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे. इस भर्ती अभियान से संगठन में 10000 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे.
ये भी पढ़ें: BPSC Admit Card 2025: बिहार 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा. परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा. उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा. साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना भी जरूरी होगा.
यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़े तो उम्मीदवार राजकॉम हेल्पलाइन नंबर 7340557555 / 9352323625 पर या विभाग के नंबर 0141-2821597 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही ईमेल igrecraj@gmail.com पर भी सहायता ली जा सकती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…