दुनिया

‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए..’, आखिर महिला पत्रकार पर क्यों झल्ला गए डोनाल्ड ट्रंप? हमलावर के नोट पर दिया जवाब

Donald Trump Angry At Journalist: वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक नया इंटरव्यू सुर्खियों में छा गया है. इस इंटरव्यू के दौरान ट्रम्प एक महिला पत्रकार पर बुरी तरह भड़क गए. विवाद की जड़ उस हमलावर (कोल टॉमस एलन) का वह मैसेज या मैनिफेस्टो था, जिसे उसने हमले से ठीक पहले अपने परिवार को भेजा था. जब पत्रकार ने उस मैनिफेस्टो में लिखी बातों को सीधे ट्रम्प से जोड़कर सवाल पूछा, तो राष्ट्रपति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

हमलावर के ‘मैनिफेस्टो’ पर फूटा गुस्सा (Donald Trump Interview Viral)

दरअसल, गिरफ्तार किए गए 31 वर्षीय शूटर कोल टॉमस एलन ने हमले से 10 मिनट पहले एक लिखित बयान (मैनिफेस्टो) भेजा था. इसमें उसने ‘पेडोफाइल, रेपिस्ट और गद्दार’ जैसे गंभीर शब्दों का इस्तेमाल किया था, हालांकि उसने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया था.

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से आम आदमी की जेब पर क्या पड़ेगा असर? टैरिफ लाइन खोलकर भी भारत को फायदा

इंटरव्यू के दौरान पत्रकार नोरा ओ’डोनल ने ट्रम्प से सीधा सवाल कर लिया कि क्या ये आरोप उन्हीं की तरफ इशारा करते हैं? इस पर ट्रम्प ने भड़कते हुए कहा, “मैं न तो रेपिस्ट हूं और न ही मैंने किसी का रेप किया है.” उन्होंने नाराजगी जताते हुए आगे कहा, “तुमने एक बीमार आदमी की बकवास को टीवी पर पढ़ दिया. मुझे उन चीजों से जोड़ा गया जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मुझे पहले ही पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है.” जब नोरा ने सफाई दी कि ये उनके शब्द नहीं बल्कि आरोपी के थे, तो ट्रम्प ने दो-टूक कहा कि ऐसे बेबुनियाद आरोपों को टीवी पर पढ़ना ही गलत है.

‘गोलीबारी के दौरान मुझे डर नहीं लगा’ (Donald Trump hotel shooting)

इंटरव्यू में ट्रम्प से उस खौफनाक रात के बारे में भी पूछा गया. यह पूछे जाने पर कि क्या वे खुद निशाने पर थे, ट्रम्प ने कहा कि उन्हें पक्के तौर पर नहीं पता, लेकिन घटना के दौरान उन्हें डर नहीं लगा. उन्होंने बताया, “पहले मुझे लगा कि यह कोई छोटी घटना है, लेकिन अचानक सब बदल गया. सुरक्षा टीम मुझे तुरंत बाहर ले जाना चाहती थी, लेकिन मैं देखना चाहता था कि आखिर हो क्या रहा है. मैं आधे रास्ते तक खड़े होकर जा रहा था, लेकिन जब एजेंट्स ने देखा कि वहां खतरा ज्यादा है, तो उन्होंने मुझे नीचे झुकने को कहा. इसके बाद मैं और मेलानिया दोनों जमीन पर लेट गए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago