उत्तर भारत में इन दिनों सूरज के तेवर देख कर ऐसा लग रहा है मानो आसमान से आग बरस रही हो. पारा 45 डिग्री को पार कर चुका है और चिलचिलाती धूप ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है. लोग इस ‘टॉर्चर’ से बचने के लिए एसी और कूलर्स का सहारा ले रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक पुराना ‘देसी नुस्खा’ फिर से चर्चा में है.
अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्ग सलाह देते थे कि गर्मी में घर से बाहर निकलते वक्त अपनी जेब में एक छोटा सा प्याज रखना चाहिए ताकि लू न लगे. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस पारंपरिक तरीके का जिक्र करते हुए कहा कि वे खुद 51 डिग्री की गर्मी में भी अपनी ‘चंबल की खाल’ और जेब में एक प्याज के भरोसे लू को मात देते हैं. आइए जानते है कैसे गर्मी में लू ले बचाने में कारगर है प्याज?
अगर मॉडर्न मेडिकल साइंस की बात करें, तो वो जेब में प्याज रखने को पूरी तरह से खारिज करता है. डॉक्टरों का मानना है कि प्याज का शरीर के बाहरी संपर्क में रहने से तापमान पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता. विज्ञान की नजर में ये केवल एक पारंपरिक धारणा है.
वहीं, आयुर्वेद में प्याज को ‘नेचुरल प्रोटेक्टर’ माना गया है. आयुर्वेद के अनुसार, प्याज में क्वेरसेटिन (Quercetin) नाम का एक तत्व होता है, जो हिस्टामाइन को ब्लॉक करने में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद सल्फर और अल्कलॉड्स शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं.
एक्सपर्ट्स की मानें तो प्याज को जेब में रखने से कहीं ज्यादा फायदेमंद उसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना है. गर्मी के मौसम में प्याज शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. प्याज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है. इसे सलाद के रूप में खाने से शरीर में नमी बनी रहती है, जो तपती गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाती है.
दरअसल, प्याज की तासीर ठंडी होती है. ये शरीर के भीतर एक ‘नेचुरल कूलेंट’ की तरह काम करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है. दोपहर के खाने में कच्चे प्याज का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और शरीर की गर्मी बाहर निकालने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें: कुर्मासन: आपके कमर का दर्द दूर कर शरीर को तनाव मुक्त कर सकता है ये आसन, जानें कैसे करें ‘कछुए’ जैसा अभ्यास
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…