दुनिया

‘ट्रंप के वफादार…लेकिन नहीं मिली कमान’, काश पटेल की जगह ये शख्स बना CIA का चीफ

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व कांग्रेस सदस्य और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जॉन रैटक्लिफ को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया है. यह उन अटकलों के विपरीत है, जिनमें कहा जा रहा था कि यह पद भारतीय-अमेरिकी काश पटेल को दिया जाएगा. कश्यप प्रमोद विनोद पटेल उर्फ काश पटेल को ट्रंप के सबसे वफ़ादार लोगों में गिना जाता है. पूर्व राष्ट्रपति के प्रति काश पटेल की अटूट निष्ठा को देखते हुए, उन्हें सीआईए निदेशक का पद मिलने की व्यापक उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

काश पटेल के लिए उम्मीदें खत्म नहीं

हालांकि उन्हें यह पद तो नहीं मिला, लेकिन उनको ट्रंप प्रशासन में एक प्रमुख भूमिका मिलने की संभावना अभी खत्म नहीं हुई हैं. राष्ट्रीय खुफिया निदेशक का पद अभी भी खाली है. वह इससे पहले अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में राष्ट्रपति के डिप्टी असिस्टेंट और आतंकवाद निरोधक विभाग के वरिष्ठ निदेशक रह चुके हैं. जॉन रैटक्लिफ पिछले ट्रम्प प्रशासन में खुफिया निदेशक थे.

जॉन रैटक्लिफ बने CIA के चीफ

ट्रंप की तरफ से एक बयान में कहा गया, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नेशनल इंटेलिजेंस के पूर्व निदेशक जॉन रैटक्लिफ सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक के रूप में काम करेंगे.

बयान में कहा गया, “क्लिंटन अभियान के फर्जी रूसी सांठगांठ को उजागर करने से लेकर एफआईएसए कोर्ट में एफबीआई द्वारा नागरिक स्वतंत्रता के दुरुपयोग को पकड़ने तक, जॉन रैटक्लिफ हमेशा अमेरिकी जनता के प्रति सच्चाई और ईमानदारी समर्थक रहे हैं. जब 51 खुफिया अधिकारी हंटर बाइडेन के लैपटॉप के बारे में झूठ बोल रहे थे, तो जॉन रैटक्लिफ अमेरिकी लोगों को सच्चाई बता रहे थे.”

यह भी पढ़ें- Donald Trump ने भारतीय मूल के Vivek Ramaswamy, Elon Musk सहित रक्षा, सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर की नियुक्तियां

ट्रंप की तरफ से गया, “इन और कई अन्य कारणों से, 2020 में जॉन को राष्ट्रीय सुरक्षा पदक प्रदान करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी, जो खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान है.”

ट्रंप ने कहा, “मैं जॉन को हमारे देश के दोनों सर्वोच्च खुफिया पदों पर सेवा देने वाले पहले व्यक्ति के रूप में देखना चाहता हूं. वह सभी अमेरिकियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए एक निडर योद्धा होंगे, साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के उच्चतम स्तर और शक्ति के माध्यम से शांति सुनिश्चित करेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बिहार की कनेक्टिविटी का नया अध्याय: 21 नवंबर को देश को समर्पित होगा ‘नीतीश सेतु’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को 'नीतीश सेतु'…

27 minutes ago

छठ महापर्व 2026: आस्था के महापर्व पर सुरक्षा और सुविधाओं का खास इंतजाम, 12,806 घाटों पर तैनात रहे गोताखोर

Bihar Chhath Puja 2026: बिहार में छठ महापर्व 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. राज्य…

43 minutes ago

मप्र में सरकार का बड़ा कदम! 21 दिसंबर तक चलेगा ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ विशेष अभियान

मध्य प्रदेश में बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर 2026 तक 'बाल विवाह मुक्त…

46 minutes ago

शेख हसीना के लौटने की अटकलों से गरमाया बांग्लादेश का माहौल, ढाका एयरपोर्ट के पास फटे बम

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगले महीने संभावित वापसी की अटकलों के बीच…

1 hour ago