हेल्थ

70 साल और उससे अधिक के लगभग 5 लाख लोगों ने आयुष्मान कार्ड के लिए कराया नामांकन

स्वास्थ्य बीमा योजना AB-PMJAY के विस्तार के बाद से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 5 लाख वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड के लिए नामांकित किया गया है. आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत नामांकन के लिए सबसे अधिक आवेदन मध्य प्रदेश (1.66 लाख) में आए. इसके बाद केरल (1.28 लाख), उत्तर प्रदेश (69,044) और गुजरात (25,491) का स्थान रहा.

प्रधानमंत्री मोदी ने दो सप्ताह पहले 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को शामिल करने के लिए AB-PMJAY के विस्तार की शुरुआत की थी, चाहे उनकी आय कुछ भी हो. योजना की कार्यान्वयन एजेंसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक इस योजना के तहत नामांकन के लिए 5 लाख से अधिक अनुरोध प्राप्त हुए हैं. इनमें से 4.69 लाख आवेदन स्वीकृत किए गए हैं.

5 रुपये का स्वास्थ्य कवर

योजना के विस्तार से पहले केवल गरीब और कमजोर परिवार और कुछ अन्य श्रेणी के कर्मचारी, उदाहरण के लिए आशा कार्यकर्ता, इस योजना के तहत पात्र थे. इस योजना के तहत माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रति परिवार 5 लाख रुपये का वार्षिक स्वास्थ्य कवर मिलता है.

एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने सभी राज्यों के साथ IEC (सूचना, शिक्षा, संचार) सामग्री साझा की है. जैसे-जैसे यह बात फैलती है, हमें विश्वास है कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इसमें शामिल होंगे.’ पात्र लाभार्थी www.beneficiary.nha.gov.in के माध्यम से या आयुष्मान ऐप का उपयोग करके आयुष्मान भारत वरिष्ठ नागरिक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

2018 में हुई थी लॉन्च

अधिकार के अनुसार, यह एक सरल प्रक्रिया है, जिसमें लाभार्थियों को आधार ई-केवाईसी के माध्यम से अपनी पहचान और पात्रता सत्यापित करनी होगी. आधार लाभार्थी की आयु और निवास स्थान दोनों की पुष्टि करने के लिए प्राथमिक दस्तावेज के रूप में कार्य करता है और यह पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक एकमात्र दस्तावेज है.

दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना आयुष्मान भारत PM-JAY को 2018 में 12.34 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों के 55 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य कवर प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago