दुनिया

‘अमेरिका करता है चीन की जासूसी…’ शी जिनपिंग की यात्रा से पहले ट्रंप ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Donald Trump on China Spying: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा से पहले दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध फिलहाल अच्छे हैं और शी जिनपिंग के साथ उनकी व्यक्तिगत रिलेशनशिप भी अच्छी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले हफ्ते होने वाली मुलाकात सकारात्मक रहेगी और इस दौरान कई अहम समझौतों पर सहमति बन सकती है.

ट्रंप ने चीन के साथ चल रहे व्यापारिक रिश्तों और टैरिफ का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका को काफी टैरिफ दे रहा है. उनके मुताबिक, इन टैरिफ का चीन की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसा करना नहीं चाहते थे.

‘अमेरिका भी चीन की जासूसी करता है’

शी जिनपिंग की यात्रा से पहले ट्रंप से चीन की जासूसी को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि संभव है चीन अमेरिका की जासूसी करता हो, लेकिन अमेरिका भी चीन की जासूसी करता है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, सुरक्षा और वैश्विक प्रभाव को लेकर लगातार प्रतिस्पर्धा बनी हुई है.

एयरपोर्ट पर खुद स्वागत कर सकते हैं ट्रंप

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप की योजना वॉशिंगटन डीसी के बाहर जॉइंट बेस एंड्रयूज पहुंचने पर शी जिनपिंग का खुद स्वागत करने की है. किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर पहुंचना आम बात नहीं मानी जाती. अधिकारियों के अनुसार, शी की यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में स्वागत समारोह, रोज गार्डन में सैन्य समीक्षा और शाम को स्टेट डिनर का कार्यक्रम रखा गया है.

इस डिनर में अमेरिकी टेक्नोलॉजी जगत के कई बड़े नामों के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें Amazon के जेफ बेजोस, Alphabet के सुंदर पिचाई, OpenAI के सैम ऑल्टमैन, Apple के टिम कुक, Tesla के एलन मस्क, Nvidia के जेनसन हुआंग और Dell Technologies के माइकल डेल शामिल हैं.


ये भी पढ़ें: ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कब्जा? ट्रंप ने कहा – बिना एक रुपया खर्च किए मिल गया पूरा कंट्रोल


व्यापार से AI तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है. रेयर अर्थ की आपूर्ति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI भी चर्चा के प्रमुख विषयों में रह सकते हैं. ऐसे में यह मुलाकात अमेरिका-चीन संबंधों की आगे की दिशा के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘युवाओं के भविष्य और करियर को भी देखना होता है’, सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में याचिका ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…

5 seconds ago

अब नहीं हो पाएगा CJP का प्रोटेस्ट? दिल्ली पुलिस ने बताए 3 कारण

CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…

15 minutes ago

पीएम मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला

Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…

33 minutes ago

हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये

Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…

41 minutes ago

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

1 hour ago