अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग जोर पकड़ रही है. आज इजरायली प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडिल पर एक AI-जनरेटेड तस्वीर साझा की गई, जिसमें बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज का पदक पहनाते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें ट्रंप हाथ उठाए उत्सव मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके पीछे ‘पीस थ्रू स्ट्रेंथ’ का बैनर और अमेरिकी एवं इजरायली झंडे लहरा रहे हैं.
यह पोस्ट X.com पर इजरायली पीएम के आधिकारिक अकाउंट से 9 अक्टूबर 2025 को की गई, जिसमें लिखा गया, “Give Donald Trump the Nobel Peace Prize – he deserves it! 🏅”
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि उन्होंने 7-8 युद्धों को रुकवाया है, जिसके आधार पर वे इस पुरस्कार के हकदार हैं. हाल ही में व्हाइट हाउस में नेतन्याहू के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने गाजा के लिए शांति समझौते की घोषणा की थी, जिसे नेतन्याहू ने भी माना. हालांकि, इस समझौते पर हमास की सहमति अभी अनिश्चित है. इस बीच, कुछ यूजर्स ने इस तस्वीर को प्रचार के रूप में खारिज किया, जबकि अन्य ने ट्रंप की शांति प्रयासों की सराहना की.
ट्रंप (Donald Trump) को नोबेल पीस प्राइज देती तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स ने इसे एआई-जनरेटेड बताकर सवाल उठाए, जबकि एक यूजर ने इसे ‘जेफ्री एपस्टीन मेमोरियल मेडल ऑफ पेडोफिलिया’ कहकर ट्रंप और नेतन्याहू की आलोचना की. दूसरी ओर, पश्चिमी तट में इजरायली बस्तियों द्वारा हिंसा की खबरें सामने आने के बावजूद, ट्रंप समर्थकों का कहना है कि वे शांति के प्रतीक हैं. यह तस्वीर राजनीतिक ध्रुवीकरण को और बढ़ा सकती है, क्योंकि कुछ इसे प्रचार का हिस्सा मान रहे हैं.
2025 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को होने वाली है, और ट्रंप (Donald Trump) के नामांकन की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, नोबेल समिति नामांकनों की पुष्टि नहीं करती. यह देखना रोचक होगा कि क्या ट्रंप का यह दावा सच साबित होता है या यह सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट रह जाता है.
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…