मनोरंजन

सल्‍लू मियां के साथ काम कर चुके मशहूर पंजाबी बॉडी-बिल्डर Varinder Ghuman नहीं रहे, उठा सवाल- मौत की वजह क्‍या?

Bodybuilder Varinder Singh Ghuman: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉडी-बिल्डिंग की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर और इंटरनेशनल बॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का अमृतसर में निधन हो गया है. वह महज 45 वर्ष के थे. वरिंदर की असामयिक मौत से उनके होमटाउन में शोक की लहर दौड़ गई.

पंजाबी और हिंदी सिनेमा जगत में वरिंदर घुमन न केवल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे, बल्कि वह विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले बॉडी-बिल्डर भी थे. सोशल मीडिया पर लोग उनकी मौत की वजह जानना चाहते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक से मौत होना बताई जा रही है.

जीत चुके थे मिस्टर इंडिया का खिताब

वरिंदर घुमन ने अपनी शानदार physique के दम पर देश का नाम रौशन किया था. वह मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके थे और मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था. वरिंदर शाकाहारी बॉडी-बिल्डर के रूप में भी जाने जाते थे, जो उनके करियर की एक खास पहचान थी. उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बॉडी-बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया और भारत को कई बार गौरव दिलाया.

सलमान खान के साथ भी किया था काम

बॉडी-बिल्डिंग के साथ-साथ वरिंदर घुमन ने अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा था. वह कई पंजाबी फिल्मों में नज़र आए थे. इतना ही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान के साथ भी काम किया था. वरिंदर ने सलमान खान की होम प्रोडक्शन फिल्म युवराज (2008) में काम किया था, जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच भी पहचान दिलाई थी. उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है.

यह भी पढ़िए: नींद की गोलियां, गर्भपात की दवा और टॉर्चर… इस एक्टर पर पत्नी का बड़ा आरोप

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

25 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

37 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

55 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

55 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

55 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

55 minutes ago