दुनिया

विजयी भाषण में Elon Musk के प्रति Donald Trump ने जाहिर की दीवानगी, कहा- America को उनके रूप में एक ‘नया सितारा’ मिला

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, ने बुधवार को एलन मस्क की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका को उनके रूप में एक ‘नया सितारा’ मिला है. उन्होंने इस दौरान अरबपति बिजनेसमैन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच कन्वेंशन सेंटर में समर्थकों के बीच अपनी विक्ट्री स्पीच में उन्होंने X के मालिक को ‘सुपर जीनियस’ कहा.

बता दें ट्रंप ने जीत की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अपनी विक्ट्री स्पीच दी. ट्रंप ने कहा कि मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस ने पिछले महीने दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में आए तूफान हेलेन के दौरान ‘बहुत से लोगों की जान’ बचाने में मदद की.  ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, “मैंने एलन से कहा कि उन्हें उत्तरी कैरोलिना में इसकी बहुत, बहुत सख्त जरूरत है,  क्या आप इसे उपलब्ध करा सकते हैं? उन्होंने इसे वहां इतनी तेजी से उपलब्ध कराया; जो अविश्वसनीय था. इसने बहुत से लोगों की जान बचाई.”

एलन मस्क को ट्रंप ने बताया विशेष व्यक्ति

मस्क को ‘विशेष व्यक्ति’ कहते हुए ट्रंप ने कहा: ‘हमें अपने प्रतिभाशाली लोगों की रक्षा करनी होगी, हमारे पास वे बहुत से नहीं हैं.’ उन्होंने कहा, “हमारे पास एक नया सितारा है… एक सितारा पैदा हुआ है – एलन!” मस्क पूरे राष्ट्रपति अभियान के दौरान ट्रंप के कट्टर समर्थक रहे हैं. बुधवार को मस्क ने ट्रंप को तब बधाई दी जब वह कुछ महत्वपूर्ण स्विंग स्टेट्स में जीत के बाद बहुमत के करीब पहुंच गए थे.

अमेरिका बिल्डरों का देश है

टेक अरबपति ने अपने प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अमेरिका के लोगों ने आज रात डोनाल्ड ट्रंप को बदलाव के लिए एकदम स्पष्ट जनादेश दिया है.” उन्होंने आगे लिखा, “अमेरिका बिल्डरों का देश है. जल्द ही, आप निर्माण करने के लिए स्वतंत्र होंगे. भविष्य शानदार होने वाला है.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago