यूटिलिटी

मोदी सरकार ने खत्म की पढ़ाई के खर्च की टेंशन! छात्रों को मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानें क्या है पीएम विद्या लक्ष्मी योजना और कैसे करें अप्लाई?

नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है. बुधवार (6 नवंबर) को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस स्कीम को मंजूरी दी गई. केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे बताते हुए कहा कि इस योजना के तहत 8 लाख रुपये सालाना से कम आमदनी वाले परिवार के बच्चों को 3% की ब्याज सब्सिडी के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा. आइये आपको बताते हैं कि इस लोन को लेने के लिए कौन पात्र है और आवेदन के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट होने के साथ ही कहां अप्लाई कर सकते हैं?

क्यों शुरू हुई योजना?

बता दें कि प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए आर्थिक रूप से मदद करना है, जिन्हें आर्थिक तंगी के चलते अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ जाती है. अब ऐसे छात्रों के लिए ही मोदी सरकार ने यह योजना शुरू की है. इस स्कीमके तहत लोन लेकर छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं. पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के अंतर्गत सरकार ने 38 अलग अलग बैंकों को पंजीकृत कराया है. लोन को चुकाने के लिए 5 साल की अधिकतम समय सीमा तय की गई है.

कौन कर सकता है अप्लाई?

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए.

आवेदक ने 10वीं और 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किये हों.

ऋण आवेदन की पात्रता के लिए आवेदक के पास 10+2 का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है.

छात्र अंडरग्रेजुएट (यूजी), पोस्ट-ग्रेजुएशन (पीजी), या किसी भी एकीकृत पाठ्यक्रम के लिए केवल एक बार ऋण का लाभ उठा सकता है.

आवेदक का भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रवेश प्राप्त होना चाहिए. जिस संस्थान में दाखिला लिया है उसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित या सरकारी निकाय द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- क्या आपने देखा ये वाला चमचमाता Aadhaar Card? घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर, जान लें इसका ऑनलाइन प्रॉसेस

कौन से दस्तावेज जरूरी?

आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
ईमेल आईडी

पीएम विद्या लक्ष्मी स्कीम के तहत लोन लेने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.vidyalakshmi.co.in पर जाकर अप्लाई करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

18 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago