दुनिया

ईरान जंग में क्या है डोनाल्ड ट्रंप की सबसे पसंदीदा चीज? इंटरव्यू में बताई सारी ख्वाहिशें

Donald Trump On US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच एक बेहद चौंकाने वाला और बेबाक बयान दिया है. ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ को दिए एक विशेष इंटरव्यू में ट्रंप ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि वे ईरान के तेल भंडारों पर नियंत्रण करना चाहते हैं. ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका के पास ईरान के तेल पर कब्जे के कई विकल्प मौजूद हैं और वे इसके लिए ‘खार्ग द्वीप’ (Kharg Island) को अपने नियंत्रण में लेने की योजना बना रहे हैं.

‘खार्ग द्वीप को आसानी से छीन सकते हैं’ (US Israel Iran War Update)

ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल केंद्र ‘खार्ग द्वीप’ का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि इस द्वीप पर ईरान की रक्षा प्रणाली मजबूत नहीं है और अमेरिकी सेना इसे बेहद आसानी से अपने कब्जे में ले सकती है.

क्यों खास है खार्ग द्वीप? (US Israel Iran War Breaking)

यह ईरान का मुख्य तेल टर्मिनल है. ईरान का लगभग 90 प्रतिशत तेल निर्यात इसी द्वीप से होता है. अगर अमेरिका यहां कब्जा कर लेता है, तो ईरान की अर्थव्यवस्था की कमर पूरी तरह टूट जाएगी.

विरोधियों को बताया ‘बेवकूफ’

ट्रंप ने उन अमेरिकी आलोचकों को ‘बेवकूफ’ करार दिया जो तेल पर कब्जे की नीति का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने अपनी इस रणनीति की तुलना वेनेजुएला से की, जहाँ अमेरिका ने निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद तेल उद्योग पर अनिश्चितकाल के लिए नियंत्रण करने की मंशा जताई है. ट्रंप का मानना है कि ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के तहत ऊर्जा संसाधनों पर कब्जा करना देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है.

‘समझौता करो, वरना देश नहीं बचेगा’

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि वे जल्द ही ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए एक समझौता कर सकते हैं, लेकिन यह उनकी शर्तों पर होगा. उन्होंने तेहरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अमेरिका का प्रस्ताव नहीं माना, तो उनके पास उनका देश ही नहीं बचेगा.

ग्लोबल मार्केट पर असर (US Israel Iran War News)

28 फरवरी से शुरू हुए इस अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान युद्ध ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है. ट्रंप के इस बयान और युद्ध की स्थिति के कारण पिछले एक महीने में कच्चे तेल की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है. सोमवार सुबह एशिया में ‘ब्रेंट क्रूड’ की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच गई, जो युद्ध शुरू होने के बाद का उच्चतम स्तर है.

ये भी पढ़ें: आखिर कौन हैं ये हूती विद्रोही? जिनके पास है दुनिया की नस दबाने की ताकत; समझें पूरा गेम प्लान

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संप्रभुता की बहस को नए सिरे से हवा दे रहा है. जहाँ पेंटागन और अमेरिकी सैन्य अधिकारी खार्ग द्वीप पर जमीनी कार्रवाई के जोखिमों (अमेरिकी सैनिकों की जान का खतरा) पर चर्चा कर रहे हैं, वहीं ट्रंप इसे एक ‘आसान शिकार’ मान रहे हैं. यदि अमेरिका इस द्वीप पर कब्जा करने की दिशा में कदम बढ़ाता है, तो यह युद्ध एक ऐसे मोड़ पर पहुँच जाएगा जहाँ से वापसी मुमकिन नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

5 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

24 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

36 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago