दुनिया

India-Pak Ceasefire का क्रेडिट न मिलने से ‘ठगा’ हुआ महसूस कर रहे थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प, इसीलिए लगाया टैरिफ?

Donald Trump Tariffs On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट न मिलने से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने भारत पर टैरिफ लगाने का फैसला किया. यह दावा अमेरिकी रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ एश्ले टेलिस ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में किया. टेलिस ने कहा कि टैरिफ सिर्फ रूसी तेल खरीदने की वजह से नहीं लगाया गया, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक कारण भी हैं. मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम में ट्रम्प शांति का श्रेय चाहते थे, लेकिन भारत ने किसी तीसरे पक्ष की दखलंदाजी से इनकार कर दिया. इससे अमेरिका-भारत संबंधों में तनाव बढ़ा.

राजनीति और व्यापार असंतुलन

टेलिस ने ट्रम्प के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस तनाव को और बढ़ाया. नवारो ने भारत को ‘टैरिफ का महाराज’ कहा और रूसी तेल से मुनाफाखोरी का आरोप लगाया, जिससे दोनों देशों के रिश्ते खराब हुए. इससे भारत का झुकाव अमेरिका के दुश्मन देशों जैसे रूस और चीन की ओर बढ़ा है.

वहीं, ट्रम्प ने कहा कि भारत पर 50% टैरिफ इसलिए लगाया गया क्योंकि दोनों देशों के बीच लंबे समय से ‘एकतरफा रिश्ता’ रहा है. ट्रम्प के मुताबिक, भारत अमेरिकी सामानों पर 100% टैरिफ लगाता है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. इससे अमेरिका-भारत व्यापार में असंतुलन पैदा हो गया. उन्होंने जुलाई में 25% टैरिफ की घोषणा की थी, जिसे अब बढ़ाया गया है.

वैश्विक प्रभाव और भारत की स्थिति

टेलिस ने इंटरव्यू में कहा कि ट्रम्प की टैरिफ नीति से भारत कोलेटरल डैमेज की तरह प्रभावित हो रहा है, लेकिन ट्रम्प को इसकी परवाह नहीं. यह नीति अमेरिका के व्यापार घाटे को सुधारने पर केंद्रित है, लेकिन इससे भारत जैसे सहयोगी देशों के साथ संबंध बिगड़ रहे हैं. पूर्व राजनयिक विकाश स्वरूप ने भी ट्रम्प की भारत को नजरअंदाज करने की आलोचना की. विशेषज्ञों का मानना है कि यह तनाव भारत को रूस-चीन के गठबंधन की ओर धकेल सकता है, जो वैश्विक राजनीति में नया मोड़ ला सकता है. भारत सरकार ने अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन व्यापारिक हलकों में चिंता है.

यह भी पढ़िए: डोनाल्ड ट्रंप से भी तगड़ा प्रोटोकॉल! पुतिन से मुलाकात के बाद सफाई क्यों करने लगे किन जोंग उन के गार्ड?

Bharat Express Desk

Recent Posts

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

14 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

30 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

34 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

38 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

43 minutes ago