GST Rate Cut: आम भारतीयों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया है. जीएसटी परिषद ने बुधवार (3 सितंबर) को दरों को युक्तिसंगत बनाने को मंज़ूरी दे दी है, जिसके तहत अब जीएसटी में सिर्फ 5% और 18% स्लैब ही लागू रहेंगी. बाकि 12% और 28% स्लैब को खत्म कर दिया गया है. नई दरें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी.
इसके अलावा विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर 40% की स्पेशल स्लैब भी लागू की गई है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में टैक्स पैनल की दो दिवसीय बैठक 3 सितंबर को शुरू हुई और 4 सितंबर को समाप्त होगी.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जिन्होंने जीएसटी में सुधार करने की बात कही थी. जीएसटी में सुधार के लिए सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने समर्थन दिया. समय की मांग को ध्यान में रखकर वित्त मंत्रियों ने सपोर्ट किया, इसके लिए उनका भी धन्यवाद.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इन सुधारों से हमारे नागरिकों के जीवन में सुधार आएगा और सभी के लिए, विशेषकर छोटे व्यापारियों और व्यवसायों के लिए व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित होगी.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में दैनिक उपयोग से जुड़ी 175 चीजों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया. इससे टूथपेस्ट, टैल्कम पाउडर, शैंपू, पेन, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती, रोटी जैसे दैनिक उपयोग की चीजें अब सस्ती हो जाएंगी.
आठ विपक्षी शासित राज्यों ने केंद्र से आग्रह किया था कि अगर GST ढांचे को युक्तिसंगत बनाने के प्रस्ताव को जीएसटी परिषद की मौजूदा बैठक में मंजूरी मिल जाती है, तो संभावित राजस्व नुकसान की भरपाई की जाए. इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक शामिल हैं.
परिषद की बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्टेशनरी, दवाएं, मेडिकल उपकरण पूरी तरह जीएसटी-मुक्त कर दिए गए हैं. टीवी, एसी, वाशिंग मशीन जैसी वस्तुओं पर भी टैक्स घटा दिया है. पहले ये 28% जीएसटी स्लैब में आते थे, 22 सितंबर से इन 18 प्रतिशत स्लैब में आएंगे.
इसके अलावा फुटवियर और कपड़ों पर भी जीएसटी घटाकर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है. इलेक्ट्रानिक कारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ईवी कारों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% के स्लैब में डाला है.
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: अमेरिकी टैरिफ से बढ़ती अनिश्चित्ताओं का असर, सोना 1597 रुपए बढ़ोतरी के बाद पहुंचा ऑलटाइम हाई
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…