दुनिया

ट्रंप की जान के पीछे पड़ा ईरान, रिपोर्ट में खुला पूरा गेमप्लान; इजरायल ने दी अमेरिका को खुफिया चेतावनी

US Iran conflict: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय हलकों में हलचल बढ़ा दी है. अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इजरायल ने अमेरिका को ऐसी खुफिया जानकारी दी है जिसमें दावा किया गया है कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाने की एक नई साजिश तैयार की है. हालांकि, अमेरिकी एजेंसियों ने अभी तक इस जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है.

इजरायल की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

वॉल स्ट्रीट जर्नल और CNN की रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली खुफिया एजेंसियों ने इस सप्ताह अमेरिकी अधिकारियों को आगाह किया कि ईरान ट्रंप के खिलाफ एक विशेष योजना पर काम कर रहा है. यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव फिर से तेज हो गया है.

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इजरायल से मिली जानकारी गंभीर है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी जांच जारी है. कुछ अधिकारियों का मानना है कि यह इनपुट अमेरिका को ईरान के खिलाफ और सख्त रुख अपनाने के लिए प्रभावित करने की कोशिश भी हो सकता है.

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्टों में यह भी याद दिलाया गया है कि जनवरी 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ईरान लगातार बदले की बात करता रहा है. उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर यह कार्रवाई की गई थी.

ईरान की ओर से कई बार सार्वजनिक रूप से यह कहा गया कि सुलेमानी की मौत का बदला लिया जाएगा. हालिया रिपोर्टों में यह भी उल्लेख किया गया है कि ईरान में आयोजित सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भी ट्रंप के खिलाफ नारे लगाए गए थे.

ट्रंप ने खुद जताई चिंता

डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि उनका नाम ईरान की “हिट लिस्ट” में सबसे ऊपर है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “वे अमेरिका के नेता यानी मुझे खत्म करना चाहते हैं. आज सुबह मैंने देखा कि मैं उनकी हर सूची में हूं. अब तक मैं भाग्यशाली रहा हूं, लेकिन यह हमेशा नहीं रह सकता.”

ट्रंप के इस बयान के बाद मामला और सुर्खियों में आ गया है. हालांकि, अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां अभी इस दावे की जांच कर रही हैं और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं को परख रही हैं.


ये भी पढ़ें: सुपुर्द-ए-खाक हुए अयातुल्ला अली खामेनेई: 279 साल बाद मशहद में दफनाया गया ईरान का दूसरा बड़ा शासक


अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी कड़वाहट

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है. हाल के दिनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं, जिससे युद्धविराम की स्थिति भी कमजोर पड़ गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अब खत्म हो चुकी है और वह आगे कोई वार्ता नहीं करना चाहते. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पर्दे के पीछे परमाणु समझौते को लेकर संपर्क बना हुआ है और अगस्त तक किसी समझौते पर पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

फिलहाल यह मामला पूरी तरह संवेदनशील बना हुआ है. इजरायल की चेतावनी, ट्रंप के बयान और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने इस खबर को वैश्विक राजनीति का बड़ा मुद्दा बना दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पर लगेगा विराम; जानें अब कहां होंगे दर्शन

Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…

14 minutes ago

पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा! जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम, भारत में कहां देख सकेंगे मुकाबला?

Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने…

18 minutes ago

जय शाह को फिर मिली ICC की कमान…! चुने गए निर्विरोध, जानें LA 2028 ओलंपिक पर क्या कहा?

ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली…

55 minutes ago

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए ₹1384 करोड़

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण: पार्ट 1' ने 11 दिनों…

57 minutes ago

भारत को ‘हाथ काटने’ की धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री आ रहे दिल्ली, SCO सम्मेलन में होंगे शामिल

Musadik Malik: सिंधु जल समझौते पर भारत को 'हाथ काटने' की धमकी देने वाले पाकिस्तानी…

2 hours ago

रिटायर कर्मचारियों को भी मिलेगा एरियर? PM मोदी को पत्र लिखकर पेंशनरों ने की मांग

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

2 hours ago