US Japan New Trade Agreement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर अब नरम पड़ते नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले तक दुनिया के 100 से ज्यादा देशों पर मनमाना टैरिफ लागू कर अकड़ दिखा रहे ट्रंप ने अब जापान को बड़ी राहत दी है. ट्रंप ने जापान से अमेरिका में इंपोर्ट किये जाने वाले सभी उत्पादों पर 15% टैरिफ लागू कर दिया है. बता दें कि, ट्रंप ने जापान पर भी 25% लगाया था.
डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को नए अमेरिका-जापान व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया. इसे उन्होंने ‘अमेरिका-जापान के संबंधों में एक नए युग’ की शुरुआत कहा.
इस आदेश में जापान के सभी उत्पादों पर 15% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है. वहीं इस आदेश में ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, एयरोस्पेस उत्पाद, जेनेरिक दवाओं और कुछ अन्य उत्पादों को छूट देने की बात कही गई है.
इस संबंध में व्हाइट हाउस ने अपना बयान जारी कर कहा कि, इस समझौते के तहत अमेरिका में इंपोर्ट किये जा रहे करीब सभी जापानी उत्पादों पर अमेरिका 15% बेसलाइन टैरिफ लगायेगा. बयान में ये भी कहा गया कि, यह पारस्परिकता के सिद्धांतों और हमारे साझा हितों पर आधारित है.
इस समझौते में जापान के द्वारा अमेरिका में भारी निवेश की बात कही गई है. समझौते के अनुसार जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश का वादा किया है. व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि, इस नये निवेश से ना सिर्फ अमेरिका में नए रोजगार पैदा होंगे. बल्कि मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार और राष्ट्रीय सुरक्षा और मजबूत होगा.
इस समझौते के तहत जापान कई अमेरिकी उत्पादों को भी खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है. जिसमें यूएस मेड कमर्शियल एयरक्राफ्ट, डिफेंस इक्विपमेंट और चावल, मक्का, सोयाबीन, बायोएथेनॉल और कई कृषि उत्पाद शामिल हैं.
अमेरिका के द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि, यह समझौता अमेरिकी प्रोडक्ट को विदेश के बाजारों में एक जैसा मौका देता है. यह पूरी तरह से अमेरिका के सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है. जो कि निर्यात और निवेश आधारित उत्पादन का विस्तार करेगा. इस समझौते से ना सिर्फ अमेरिका-जापान व्यापार घाटे को कम करेगा, बल्कि अमेरिका में नए रोजागर पैदा करने में भी सहायक होगा.
– भारत एक्सप्रेस
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…