दुनिया

अफगानिस्तान में नहीं थम रहा भूकंपों का सिलसिला, 6.2 की तीव्रता से फिर कांपी धरती

Afghanistan Earthquake Today: अफगानिस्तान में गुरुवार को एक बार फिर तेज झटका महसूस किया गया. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के मुताबिक यह भूकंप अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई. इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी.

इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में पूर्वी अफगानिस्तान में आए लगातार भूकंपों ने भारी तबाही मचाई थी. उन झटकों में 2,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 3,600 से अधिक लोग घायल हुए थे. कई गांव पूरी तरह उजड़ गए और हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

रविवार को आए बड़े झटके की तीव्रता 6.0 थी, जिसकी गहराई भी 10 किलोमीटर बताई गई थी. सबसे ज्यादा नुकसान कुनार और नांगरहार प्रांतों में हुआ.

राहत कार्य चुनौती बनते जा रहे हैं

भूकंप से प्रभावित इलाकों में हालात बेहद खराब हैं. खाने-पीने की चीजों से लेकर दवाओं और अस्थायी आश्रयों की कमी हो रही है. संयुक्त राष्ट्र और राहत एजेंसियों ने कहा है कि लोगों को तुरंत भोजन, दवाइयों और रहने की जगह की जरूरत है.

पहले से ही तबाही झेल रहे लोगों के लिए गुरुवार का नया झटका हालात और बिगाड़ गया है. राहत संगठनों का कहना है कि संसाधन सीमित हैं और सर्दी का मौसम नजदीक आने से संकट और गहरा सकता है.

भारतीय और यूरेशियन प्लेट्स के जंक्शन पर है अफगानिस्तान

अफगानिस्तान हमेशा से भूकंप के लिहाज से संवेदनशील रहा है. इसका मुख्य कारण इसका भूगोल है. रेड क्रॉस के मुताबिक अफगानिस्तान का हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र भूवैज्ञानिक रूप से काफी सक्रिय रहता है. क्योंकि इस जगह पर भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स एक दूसरे से मिलती हैं. भूवैज्ञानिकों के अनुसार अफगानिस्तान के हेरात से होकर एक फॉल्ट लाइन गुजरती है. जमीन के भीतर थोड़ी सी हलचल इस इलाके में भूकंप का कारण बनती है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी की EU नेताओं संग जॉइंट टेलीफोन कॉल: India-EU FTA जल्‍द लागू करने पर जोर, ताकि बेअसर हो ट्रम्‍प का टैरिफ

पिछले महीने भी अफगानिस्तान में आए दो भूकंप

पिछले महीने भी अफगानिस्तान के इस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गए. 2 अगस्त को आए इस भूकंप की तीव्रता 5.5 थी. वहीं भूकंप का केंद्र 87 किलोमीटर नीचे था. जबकि आज आए भूकंप का केंद्र मात्र 8 किलोमीटर नीचे था.

विशेषज्ञों के अनुसार जैसे-जैसे भूकंप के केंद्र की गहराई बढ़ती जाती है वैसे-वैसे भूकंप की तीव्रता कम होने लगती है. इसलिए सतही भूकंप, अधिक गहराई वाले भूकंप से ज्यादा खतरनाक होते हैं. क्योंकि इनके झटके तुरंत पहुंच जाते हैं. इसकी वजह से जान-माल का नुकसान ज्यादा होता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

22 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

23 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

32 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

34 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

43 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

48 minutes ago