Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ट्रंप का ‘टैरिफ’ यू-टर्न! जापान को दी बड़ी राहत, अब जापान से अमेरिका आने वाले उत्पादों पर लगेगा 15% टैरिफ

US Japan New Trade Agreement: इस आदेश में जापान के सभी उत्पादों पर 15% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है. वहीं इस आदेश में ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, एयरोस्पेस उत्पाद, जेनेरिक दवाओं और कुछ अन्य उत्पादों को छूट देने की बात कही गई है.

US Japan New Trade Agreement

US Japan New Trade Agreement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर अब नरम पड़ते नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले तक दुनिया के 100 से ज्यादा देशों पर मनमाना टैरिफ लागू कर अकड़ दिखा रहे ट्रंप ने अब जापान को बड़ी राहत दी है. ट्रंप ने जापान से अमेरिका में इंपोर्ट किये जाने वाले सभी उत्पादों पर 15% टैरिफ लागू कर दिया है. बता दें कि, ट्रंप ने जापान पर भी 25% लगाया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को नए अमेरिका-जापान व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया. इसे उन्होंने ‘अमेरिका-जापान के संबंधों में एक नए युग’ की शुरुआत कहा.

इन जापानी उत्पादों को दी गई छूट

इस आदेश में जापान के सभी उत्पादों पर 15% टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है. वहीं इस आदेश में ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स, एयरोस्पेस उत्पाद, जेनेरिक दवाओं और कुछ अन्य उत्पादों को छूट देने की बात कही गई है.

यह साझा हितों पर आधारित समझौता- व्हाइट हाउस

इस संबंध में व्हाइट हाउस ने अपना बयान जारी कर कहा कि, इस समझौते के तहत अमेरिका में इंपोर्ट किये जा रहे करीब सभी जापानी उत्पादों पर अमेरिका 15% बेसलाइन टैरिफ लगायेगा. बयान में ये भी कहा गया कि, यह पारस्परिकता के सिद्धांतों और हमारे साझा हितों पर आधारित है.

550 अरब डॉलर का अमेरिका में निवेश का वादा

इस समझौते में जापान के द्वारा अमेरिका में भारी निवेश की बात कही गई है. समझौते के अनुसार जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश का वादा किया है. व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि, इस नये निवेश से ना सिर्फ अमेरिका में नए रोजगार पैदा होंगे. बल्कि मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार और राष्ट्रीय सुरक्षा और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें- सैन्य परेड से नाराज ट्रंप को सता रहा डर! चीन के ये हथियार 1 घंटे से भी कम समय में अमेरिका पहुंच कर सबकुछ कर सकते हैं तबाह

कई कृषि उत्पादों को खरीदेगा जापान

इस समझौते के तहत जापान कई अमेरिकी उत्पादों को भी खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है. जिसमें यूएस मेड कमर्शियल एयरक्राफ्ट, डिफेंस इक्विपमेंट और चावल, मक्का, सोयाबीन, बायोएथेनॉल और कई कृषि उत्पाद शामिल हैं.

अमेरिका के द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि, यह समझौता अमेरिकी प्रोडक्ट को विदेश के बाजारों में एक जैसा मौका देता है. यह पूरी तरह से अमेरिका के सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है. जो कि निर्यात और निवेश आधारित उत्पादन का विस्तार करेगा. इस समझौते से ना सिर्फ अमेरिका-जापान व्यापार घाटे को कम करेगा, बल्कि अमेरिका में नए रोजागर पैदा करने में भी सहायक होगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest