Howard Lutnick Threatens India:डोनाल्ड ट्रंप के लाडले सचिव ने भारत को गीदड़भभकी दी है. अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत को अमेरिका का दबाव मानना ही होगा. क्योंकि भारत लंबे समय तक अमेरिका को नजरअंदाज नहीं कर सकता.
लुटनिक ने भारत के रूस से बढ़ते तेल व्यापार को लेकर चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर भारत अपने रुख में बदलाव नहीं किया तो, उसके निर्यात पर अमेरिका 50% तक का टैरिफ लगायेगा. उन्होंने भारत को नसीहत देते हुए कहा कि, कनाडा और अमेरिका में टैरिफ विवाद में कनाडा को ही ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था. भारत को इससे सबक लेनी चाहिये.
डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी हॉवर्ड लुटनिक ने भारत को मेज पर लौटने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि भारत का रुख ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला, उसे अंत में बातचीत के टेबल पर लौटना ही होगा. शुरू में तो बड़े ग्राहकों से टकराना अच्छा लगता है, लेकिन जैसे ही कारोबारी वर्गों में गुस्सा बढ़ता है, तो सरकार को बातचीत करना ही होगा.
हॉवर्ड लुटनिक ने भारत को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि, भारत को 50% टैरिफ से बचने के लिए सिर्फ तीन काम करने होंगे. उसे अमेरिका या ब्रिक्स में से किसी एक को चुनना होगा. या तो वो अमेरिका के साथ गठबंधन करे या तो वो ब्रिक्स के जरिये चीन और रूस से रिश्ते मजबूत करे. उन्होंने आगे कहा कि भारत अपना बाजार अमेरिका के लिए खोलना नहीं चाहता. भारत को रूसी तेल का आयात बंद करना होगा और ब्रिक्स जैसे संगठन से दूरी बनानी होगी.
डोनाल्ड ट्रंप के बड़बोले सहयोगी ने इस दौरान भारत को ट्रंप से माफी मांगने की सलाह दी. लुटनिक ने कहा कि अंत में भारत, ट्रंप से माफी मांगेगा और ट्रंप से समझौता करने की कोशिश करेगा. अंत में डोनाल्ड ट्रंप को ही फैसला करना होगा कि वो मोदी से कैसे पेश आएंगे. डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति हैं और उन्हें ही फैसला करना होगा.
अपनी बड़ी अर्थव्यवस्था का धौंस दिखाते हुए अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत अगर चीन और रूस के बीच ब्रिज बनाना चाहता है तो बनाए, लेकिन अमेरिका का साथ दे. या तो अमेरिका का साथ दो या 50% टैरिफ की मार झेलो. भारत याद रखे कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा खरीदार है. हमारी अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर की है. हम भारत के सबसे बड़े ग्राहक हैं और ग्राहक हमेशा सही होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…
Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के…
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…