दुनिया

पाकिस्तान में भूकंप के झटके, लोग घरों और दफ्तरों से बाहर भागे…देश में दहशत का माहौल

पाकिस्तान में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप दोपहर 4:00 बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में, 36.60 डिग्री उत्तर अक्षांश और 72.89 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई. झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.

हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. नागरिकों से संयम बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की गई है. इससे पहले पाकिस्तान में 12 अप्रैल को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी. भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए थे.

बताया गया था कि 12 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे 33.63 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था.

2005 में विनाशकारी भूकंप ने मचाई थी तबाही

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में भूकंप ने काफी तबाही मचाई है. 8 अक्टूबर, 2005 को सुबह 8.50 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में था. इसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों तरफ 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे. अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, भारत और झिंजियांग क्षेत्र में भी झटके महसूस किए गए थे.

यह दशक की पांचवीं सबसे घातक प्राकृतिक आपदा थी. सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में इस भूकंप में मरने वालों की आधिकारिक संख्या 73,276 से 87,350 के बीच थी, जबकि कुछ अनुमानों के अनुसार मृतकों की संख्या 1,00,000 से भी ज्यादा थी.

वहीं भारत में 1,360 लोग मारे गए, जबकि 6,266 लोग घायल हुए. अफगानिस्तान में चार लोगों की मृत्यु हुई. 2005 के भूकंप में साढ़े तीन लाख लोग बेघर हो गए, लगभग 1,38,000 लोग घायल हुए थे.


ये भी पढ़ें: आपको मालूम है कंगाल पाकिस्तान के आर्मी चीफ कितने अमीर हैं? नेटवर्थ जान रह जाएंगे दंग


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

5 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

24 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

37 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago