‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर स्टैंड-अप कमीडियन समय रैना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. शो में दिव्यांगों पर किए गए कमेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त है. कोर्ट ने समय रैना समेत चार अन्य को पेश होने का निर्देश दिया. कोर्ट ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वे समय रैना समेत चार अन्य को नोटिस जारी करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अगली तारीख पर कोर्ट में मौजूद रहेंगे. कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर वे पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. यह आदेश मेसर्स क्योर एसएमए फाउंडेशन की दायर एक रिट याचिका को लेकर दिया गया.
इससे पहले 21 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को मामले में पक्षकार बनाने का आदेश दिया था. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना की क्लिप को रिकॉर्ड पर लिया था, जिसमें अपनी आंख खो चुके एक व्यक्ति के साथ ही दो महीने के शिशु का मजाक उड़ाया गया था, जिसे जीवित रहने के लिए 16 करोड़ के इंजेक्शन की जरूरत थी.
मामले में क्योर एसएमए फाउंडेशन ऑफ इंडिया कोर्ट पहुंची और उसने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि किस तरह से रैना ने दिव्यांगों पर अपने शो में जोक बनाए. इस पर जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने नाराजगी जताई और कहा था कि हम इससे व्यथित हैं.
मामले में जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, “हम आरोपों से वास्तव में परेशान हैं और इन घटनाओं को रिकॉर्ड पर रखना चाहेंगे. यदि आपके पास ट्रांसक्रिप्ट के साथ वीडियो है तो उन्हें भी साथ लाएं. संबंधित व्यक्तियों को पक्षकार बनाएं और उपाय सुझाएं, फिर हम देखेंगे.” बता दें कि एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी) के लिए जीवन रक्षक दवाओं में जोलगेनेस्मा शामिल है, जो थेरेपी है, जिसकी लागत लगभग 16 करोड़ रुपए है.
आवेदन में कहा गया था, ”ऐसी दवाएं देश की अधिकांश आबादी के लिए मुश्किल हैं और पहुंच से बाहर हैं. ऐसे में इस तथ्य का मजाक उड़ाना सही नहीं था.” वहीं, शो के दौरान रैना ने दो महीने के बच्चे के चैरिटी की ओर इशारा किया था. उन्होंने कहा, “कुछ पागलपन” हुआ था, “दो महीने के बच्चे को 16 करोड़ रुपए के इंजेक्शन की आवश्यकता है.”
श्रोताओं में से एक महिला को संबोधित करते हुए रैना ने कहा था, “मैडम, आप मुझे बताइए… अगर आप वह मां होतीं और एक दिन आपके बैंक खाते में 16 करोड़ रुपए आ जाते. जबकि, आपका दो महीने का बच्चा होता तो क्या आप अपने पति से यह नहीं कहतीं कि महंगाई बढ़ रही है.”
समय रैना को हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में माता-पिता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: पंजाबी के गुरदासपुर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
-भारत एक्सप्रेस
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…