दुनिया

इंस्टाग्राम पर बाल शोषण को लेकर Elon Musk ने कर दी Mark Zuckerberg को गिरफ्तार करने की मांग

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव का समर्थन किया और कहा कि मार्क जुकरबर्ग को उनके मेटा-स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर “बड़े पैमाने पर बाल शोषण” की समस्या के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

अरबपति मस्क ने यह प्रतिक्रिया तब दी, जब लोकप्रिय एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक रूस में जन्मे पावेल डुरोव को उनके प्लेटफ़ॉर्म से संबंधित कई आरोपों में फ्रांस में गिरफ़्तार किया गया. दोषी पाए जाने पर डुरोव को 20 साल तक की जेल हो सकती है.

मस्क ने कहा कि मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग “पहले ही सेंसरशिप के दबाव में आ चुके हैं.” X के मालिक ने पोस्ट किया, “इंस्टाग्राम में बच्चों के शोषण की गंभीर समस्या है, लेकिन जुकरबर्ग की गिरफ़्तारी नहीं हुई, क्योंकि वह बोलने की आज़ादी को सेंसर करता है और सरकारों को पीछे के दरवाजे से यूजर्स का डाटा तक पहुंचा देता है.”

टेक अरबपति ने उल्लेख किया, “बोलने की आज़ादी के समर्थन के लिए यह ज़रूरी है कि आप X पोस्ट को अपने जानने वाले लोगों को फ़ॉरवर्ड करें, ख़ास तौर पर सेंसरशिप वाले देशों में.” इस साल फ़रवरी में, जुकरबर्ग ने कैपिटल हिल में सीनेट की सुनवाई के दौरान ऑनलाइन बाल यौन शोषण के पीड़ितों के परिवारों से माफ़ी मांगी थी. अरबपति उद्यमी ने बच्‍चों के माता-पिता से कहा कि “आप सभी ने जो कुछ भी सहा है, उसके लिए मुझे खेद है. किसी को भी उन चीजों से नहीं गुजरना चाहिए जो आपके परिवारों ने झेली हैं.”

उन्होंने कहा, “यही कारण है कि हम इतना निवेश करते हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे क‍ि किसी को भी उन चीजों से नहीं गुजरना पड़े, जो आपके परिवारों ने झेली हैं.” गौरतलब है क‍ि मस्क और जुकरबर्ग के बीच प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago