पावेल डुरोव और जूली वावीलोवा.
लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव को शनिवार (24 अगस्त) शाम को फ्रांस की राजधानी पेरिस के ले बॉर्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था. अब कुछ ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसमें एक रहस्यमयी महिला का जिक्र सामने आया है और ये भी कहा जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी में इस महिला का हाथ हो सकता है.
पावेल डुरोव को अक्सर ‘रूस का मार्क जुकरबर्ग’ कहा जाता है. टेलीग्राम पर कथित तौर पर आपराधिक गतिविधि फैलाने सहित कई आरोपों में उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इस मैसेजिंग ऐप के लगभग 900 मिलियन सक्रिय यूजर्स हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, डुरोव के साथ इस रहस्यमयी महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जो उनकी प्रेमिका बताई जा रही है. इस महिला की पहचान Juli Vavilova के रूप में हुई है.
इस महिला का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है. चर्चा है कि यह महिला निगरानी या जांच के दायरे में रही होगी, जिसके कारण अधिकारी टेलीग्राम के सीईओ डुरोव तक पहुंचे. ये भी चर्चा है कि उसने अनजाने में खुद और डुरोव पर ध्यान आकर्षित करा दिया होगा या शायद वह उनकी गिरफ्तारी में भागीदार रही होगी.
24 वर्षीय Juli Vavilova दुबई की एक क्रिप्टो कोच और ऑनलाइन स्ट्रीमर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 20,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह खुद को एक गेमर बताती हैं. वह चार भाषाओं – अंग्रेजी, रूसी, स्पेनिश और अरबी की जानकारी भी हैं.
ये भी पढ़ें: सीईओ Pavel Durov की गिरफ्तारी के बाद Telegram ने कहा, हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं
दिलचस्प बात यह है कि वाविलोवा और टेलीग्राम के सीईओ डुरोव को कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और अजरबैजान जैसे विभिन्न स्थानों पर एक साथ देखा गया है, जिसकी तस्वीरें उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज और हाइलाइट्स पर छाई हुई हैं.
उनके बीच का घनिष्ठ संबंध तब और भी स्पष्ट हो गया, जब वे फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए जाने से ठीक पहले एक निजी जेट से पेरिस पहुंचे. हालांकि उनके बीच क्या रिश्ता है, ये अभी भी औपचारिक तौर पर अस्पष्ट है, लेकिन उनका अक्सर एक साथ दिखाई देना उनके बीच गहरे संबंध का संकेत देता है.
कुछ लोग पावेल की गिरफ्तारी से जुड़ीं परिस्थितियों में उसकी संभावित संलिप्तता के बारे में अटकलें लगा रहे हैं, जिसमें उसके हनीट्रैप होने से लेकर मोसाद एजेंट होने तक की बातें शामिल हैं.
हालांकि पावेल दुरोव की गिरफ्तारी में इस महिला की संलिप्तता अभी भी अनिश्चितता में है. समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि सीईओ की गिरफ्तारी के बाद से उनके प्रियजन उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…