दुनिया

ट्रंप के दुलारे पीटर नवारो की एलन मस्क ने लगा दी लंका, फैला रहे थे फेक प्रोपेगेंडा, लेकिन टेस्ला सीईओ ने कर दिया खेल

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नैरेटिव लोग तय करते हैं.

मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के बीच यह बयानबाजियां भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर विवाद के बीच हुआ.

नवारो ने एक्स पर किया पोस्ट

नवारो ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत केवल लाभ के लिए रूसी तेल खरीदता है. रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले भारत ने तेल की कोई खरीद नहीं की. भारत सरकार की स्पिन मशीन तेज गति से चल रही है. यूक्रेनियों को मारना बंद करो. अमेरिकी नौकरियां छीनना बंद करो.”

कम्युनिटी नोट्स द्वारा एक्स के फैक्ट चेक ने नवारो के कमेंट को मिसलीडिंग बताते हुए फ्लैग किया और कहा कि भारत की संप्रभु ऊर्जा खरीद अंतरराष्ट्रीय कानून का अनुपालन करती है. नवारो ने इसके बाद मस्क की क्रैप नोट्स की अनुमति देने के लिए आलोचना की.

Elon Musk ने दिया तगड़ा जवाब

मस्क ने जवाब दिया, “इस मंच पर, लोग ही नैरेटिव तय करते हैं.आप किसी भी तर्क के सभी पक्षों को सुनें. कम्युनिटी नोट्स सभी को सही करता है, कोई अपवाद नहीं. नोट्स डेटा और कोड सार्वजनिक स्रोत हैं. ग्रोक आगे फैक्ट-चेकिंग प्रदान करता है.” भारत सरकार ने भी चल रहे विवाद के बीच नवारो के बयानों को खारिज कर दिया और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने उन्हें गलत और भ्रामक बयान बताया.

नवारो ने पहले भारत की विदेश नीति की आलोचना की थी, तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में रूसी और चीनी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मुलाकातों पर सवाल उठाया था और कहा था कि भारत को रूस के साथ नहीं, बल्कि हमारे साथ रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- ‘MAGA’ के नाम पर भारतीयों पर वार! अमेरिका में साइड हसल कर रहे प्रवासियों पर कार्रवाई की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, डिपोर्टेशन का मंडराया खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को एक बेहद खास रिश्ता बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है. ट्रंप चीन के हाथों भारत को खोने वाली अपनी पिछली टिप्पणी से पीछे हटते हुए दिखे और कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का हमेशा दोस्त बना रहूंगा”. इस टिप्पणी के कुछ घंटों बाद, भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने भी जवाब दिया कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की सराहना करते हैं और उनका पूरा सम्मान करते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

2 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

8 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

26 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

34 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

44 minutes ago