Mexico Attack News: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में अब महज 60 दिनों का समय शेष है, लेकिन सह-मेजबान देश मैक्सिको से आई एक खौफनाक तस्वीर ने पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रेमियों को डरा दिया है. दरअसल सोमवार को मैक्सिको के ऐतिहासिक टियोतिहुआकान (Teotihuacan) पिरामिड पर एक हमलावर ने जिस तरह पर्यटकों को निशाना बनाया, उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है. हमले में 1 कनाडाई पर्यटक की मौत और 13 अन्य के घायल होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या वर्ल्ड कप के दौरान सुरक्षा (FIFA World Cup 2026 Security) की गारंटी दी जा सकती है?
बता दें कि 2026 का फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा मिलकर कर रहे हैं. इसमें से मैक्सिको के तीन बड़े शहरों मैक्सिको सिटी, गुआडालाजारा और मोंटेरे में कुल 13 मैच होने हैं.
वहीं सोमवार की घटना मैक्सिको सिटी से महज 50 किलोमीटर दूर हुई. कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद और मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम के बयानों में वह चिंता साफ दिखी, जो आने वाले समय में 55 लाख से ज्यादा फुटबॉल फैंस की सुरक्षा से जुड़ी है.
बताते चलें कि यह हमला (Teotihuacan Pyramid Shooting) मैक्सिको की कोई इकलौती घटना नहीं है. दरअसल फरवरी 2026 में कुख्यात कार्टेल सरगना ‘एल मेंचो’ (El Mencho) के मारे जाने के बाद से ही मैक्सिको के कई शहर ‘क्वासी-वार’ (अर्ध-युद्ध) की स्थिति में हैं. गुआडालाजारा जैसे शहर, जहाँ वर्ल्ड कप के अहम मैच होने हैं, वहां पहले से ही कार्टेल हिंसा के चलते तनाव है. अब पिरामिड जैसी हाई-प्रोफाइल जगह पर हुई इस गोलीबारी ने ‘लोन-एक्टर’ (अकेले हमलावर) के खतरे को भी बढ़ा दिया है, जिसे रोकना सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.
फीफा और मैक्सिको सरकार लगातार ‘सब कुछ सुरक्षित है’ का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. मून पिरामिड पर हमलावर का खुलेआम गोली चलाना और फिर खुद को मार लेना यह दर्शाता है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा घेरा कितना कमजोर हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि ऐतिहासिक स्मारकों पर सुरक्षा इतनी ढीली है, तो ‘फैन जोन्स’ और स्टेडियम के बाहर की सड़कों पर सुरक्षा बनाए रखना बेहद मुश्किल होगा.
यह भी पढ़ें: जंग नहीं रुकने वाली! अमेरिका-ईरान की ‘इस्लामाबाद वार्ता-टू’ पर सस्पेंस, पेजेशकियान और ट्रंप आमने-सामने
इस हमले (Teotihuacan Pyramid Shooting) में कनाडाई नागरिक की मौत के बाद कूटनीतिक गलियारों में भी खलबली है. सूत्र बताते हैं कि फीफा की सुरक्षा टीम मैक्सिको में सुरक्षा प्रोटोकॉल की फिर से समीक्षा कर सकती है. दक्षिण कोरिया जैसे कई देशों ने पहले ही अपने खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. अगर हिंसा की ये घटनाएं नहीं रुकीं, तो टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर काले बादल मंडरा सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…