साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात चर्चा का विषय रही. दोनों नेताओं ने कई अहम वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की और भारत-फ्रांस की दोस्ती को दुनिया के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया.
जैसे ही मैक्रों ने पीएम मोदी को देखा, वे उनके पास पहुंचे और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया. इस दौरान मैक्रों ने भारत और फ्रांस के रिश्तों की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि यह बातचीत बेहद उपयोगी रही और भारत-फ्रांस संबंध वैश्विक हित के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति बने हुए हैं.
पीएम मोदी ने इस बैठक को ‘आनंददायक आदान-प्रदान’ बताया और कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत है. वहीं, राष्ट्रपति मैक्रों ने भी पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए लिखा कि जब राष्ट्र साथ चलते हैं तो वे और मजबूत होते हैं. उन्होंने भारत-फ्रांस की मित्रता को अमर बताया.
ये भी पढ़ें-संविधान संशोधन पर गरमाई पंजाब की राजनीति, चंडीगढ़ बना सियासी मुद्दा, जानें क्या आर्टिकल 240?
शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र में पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं को मानवता के लिए बड़ी चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि इस साल भी इनका असर करोड़ों लोगों पर पड़ा है. मोदी ने आपदा तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि भारत ने अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह का गठन किया है और इस एजेंडे को प्राथमिकता देने के लिए दक्षिण अफ्रीका को बधाई दी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…