दुनिया

G20 समिट आज से शुरू: PM मोदी जोहान्सबर्ग में तीन प्रमुख सेशन में होंगे शामिल, दुनिया के सामने रखेंगे भारत की सोच

PM Modi G20 South Africa: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे हैं. जहां आज से शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

जानकारी के मुताबिक जी20 सम्मेलन में पीएम मोदी तीनों सेशन में शामिल होंगे. ये सेशन इनक्लूसिव इकोनॉमिक ग्रोथ, क्लाइमेट रेजिलिएंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित हो रहे हैं. इस संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय की ओर जानकारी साझा की गई है. जिसके मुताबिक पीएम मोदी जी20 एजेंडा पर भारत की सोच दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किये गए बयान में बताया गया है कि सेशन की थीम में तीन मुद्दों को शामिल किया गया है. पहला मुद्दा समावेशी और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ जिसमें कोई पीछे न छूटे: हमारी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण, व्यापार की भूमिका, विकास के लिए फाइनेंसिंग और कर्ज का बोझ है. दूसरा विषय एक मजबूत दुनिया में जी20 का योगदान: आपदा जोखिम में कमी, क्लाइमेट चेंज, सही एनर्जी बदलाव, और फ़ूड सिस्टम है. तीसरा थीम सभी के लिए एक सही और न्यायपूर्ण भविष्य: जरूरी मिनरल्स, अच्छा काम, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है.

वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात

इसके अलावा जी20 सम्मेलन से इतर पीएम मोदी जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करने जा रहे हैं. इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक करके की.

पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में हो रही इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) लीडर्स मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे. यह ग्लोबल साउथ में होने वाला लगातार चौथा जी20 समिट होगा.

ये भी पढ़ें- “सीमांचल के साथ इंसाफ करें तो नीतीश सरकार को देंगे सहयोग”… ओवैसी ने नीतीश सरकार को दिया प्रस्ताव

ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की दी जानकारी

जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज के साथ मीटिंग बहुत अच्छी रही. इस साल, हमारे देशों के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के 5 साल पूरे हो रहे हैं और इन सालों में ऐसे बड़े बदलाव आए हैं जिनसे हमारा सहयोग और गहरा हुआ है.”

उन्होंने आगे लिखा कि आज हमारी बातचीत में, तीन खास सेक्टर, डिफेंस और सिक्योरिटी, न्यूक्लियर एनर्जी, और ट्रेड पर जोर दिया गया, जहां रिश्तों को और बढ़ाने की बहुत ज्यादा गुंजाइश है. जिन दूसरे सेक्टर पर बात हुई उनमें एजुकेशन, कल्चरल लेन-देन, और भी बहुत कुछ शामिल था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों से कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

2 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

20 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

34 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

35 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

47 minutes ago