Modi Trump Meeting
Modi Trump Meeting: G7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद ट्रंप के बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे. ट्रंप ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा.
बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत की शैली की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मोदी दिखने में बेहद शांत और सरल हैं, लेकिन बातचीत की मेज पर उतने ही सख्त और मजबूत नेता हैं. ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि वह खुद मोदी जितने शांत और संयमित नहीं हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लेकर कई दिलचस्प टिप्पणियां कीं. उन्होंने कहा कि मोदी एक ऐसे नेता हैं जिनके नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, “जब तक मोदी हैं, भारत बहुत अच्छा करता रहेगा.”
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक मजबूत और प्रभावशाली नेता बताते हुए कहा कि बातचीत के दौरान वह अपने देश के हितों पर बेहद मजबूती से खड़े रहते हैं. ट्रंप के इन बयानों को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
बैठक के दौरान ट्रंप ने हाल ही में खाड़ी क्षेत्र में हुई घटना में मारे गए भारतीय नाविकों को लेकर भी दुख जताया. होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह बेहद कठिन और जोखिम भरा पेशा है और अमेरिका इस मुद्दे पर काम कर रहा है.
इसके साथ ही ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि वह इस युद्ध का अंत देखना चाहते हैं और दुनिया में चल रहे कई संघर्षों को खत्म कराने में अपनी भूमिका निभाने का दावा भी दोहराया.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति और समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताओं को सामने रखा. उन्होंने क्षेत्र में शांति स्थापित करने के प्रयासों के लिए ट्रंप की सराहना की और उम्मीद जताई कि हालात जल्द सामान्य होंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई गति और नई ऊर्जा मिली है. दोनों देशों की टीमें लगातार मिलकर काम कर रही हैं और कई क्षेत्रों में सहयोग तेजी से आगे बढ़ रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह समुद्री मार्ग पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है.
पीएम मोदी ने विशेष रूप से भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दुनिया भर के समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्रीय समझौतों और कूटनीतिक प्रयासों में नाविकों की सुरक्षा को प्रमुखता दी जाएगी.
दोनों नेताओं की मुलाकात में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौतों को लेकर लगातार बातचीत चल रही है और दोनों देश अपने मतभेदों को दूर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- G7 Summit में भारतीय पीएम का जलवा: ट्रंप बोले- ‘मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त लीडर’, EU लीडर्स संग अहम बैठकें
कुल मिलाकर G7 सम्मेलन में मोदी-ट्रंप मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं रही, बल्कि इससे यह संदेश भी गया कि दुनिया के बदलते भू-राजनीतिक माहौल में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…