Bharat Express DD Free Dish

G7 Summit 2026

पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट में बतौर अतिथि सदस्य हिस्सा लिया. उन्होंने विश्व नेताओं के साथ मुलाकात की और शांति, संवाद तथा समुद्री सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा.

PM Modi Trump Meeting: फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 समिट 2026 के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई.

जी-7 शिखर सम्मेलन की सफल बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया. पीएम मोदी ने प्रवासियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक प्रगति के लिए अनिवार्य है.

PM Modi Zelensky Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान व्लादिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए व्यापार, आर्थिक सहयोग, पुनर्निर्माण और मानवीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

Modi Trump Meeting: जी-7 में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक की. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की सराहना की. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा तनाव के बीच संवाद और कूटनीति ही स्थायी समाधान का रास्ता है.

PM Modi In G7 Summit 2026: प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति का केंद्र केवल रणनीतिक संतुलन बनाना नहीं है, बल्कि उस संतुलन को भारत की आर्थिक प्रगति से जोड़ना भी है. भारत आज अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन, कनाडा, खाड़ी देशों और अन्य प्रमुख साझेदारों के साथ समानांतर रूप से संबंधों को आगे बढ़ा रहा है.

PM Modi EU Meeting: एवियन में भारत-यूरोपीय संघ नेतृत्व की मुलाकात में आर्थिक संबंधों को और व्यापक बनाने पर चर्चा हुई. हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश, हरित प्रौद्योगिकी, डिजिटल नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, आपूर्ति श्रृंखला और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ा है.

Modi Trump Meeting: "मोदी हैं तो अमेरिका साथ खड़ा रहेगा..." G7 सम्मेलन में ट्रंप के इस बयान ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. कनाडा में हुई मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और भारत की सुरक्षा को लेकर बड़ा भरोसा भी दिया. वहीं पीएम मोदी ने भी होर्मुज संकट, समुद्री सुरक्षा और भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाया.

G7 Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जर्मनी के चांसलर Friedrich Merz के साथ हुई मुलाकात को बेहद सकारात्मक बताया. दोनों नेताओं के बीच भारत और जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई.

PM Modi G7 Speech: फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करने” विषय पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि यह स्वागतयोग्य है कि फ्रांसीसी अध्यक्षता ने ऐसे विषय को चर्चा के केंद्र में रखा है.

Latest